नेपाल के बिराटनगर में बंद होगा भारतीय मिशन

Webdunia
मंगलवार, 22 मई 2018 (14:22 IST)
नई दिल्ली। भारत ने नेपाल के बिराटनगर में भारतीय मिशन को बंद करने का फैसला किया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि बिराटनगर में भारतीय दूतावास का कैंप कार्यालय कोसी नदी की विनाशकारी बाढ़ के कारण उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिए 2008 में खोला गया था। इसे खोलने का उद्देश्य पूरा हो चुका है।


भारत सरकार ने इस कैंप कार्यालय को बंद करने और इसके कर्मचारियों को अन्यत्र स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है। कुमार ने कहा कि इस फैसले की जानकारी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसी माह हुई नेपाल यात्रा के दौरान वहां के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को दे दी थी।

ओली ने इस फैसले के लिए मोदी को धन्यवाद ज्ञापित किया था। उल्लेखनीय है कि नेपाल के वर्तमान सत्ताधारी राजनीतिक दल बिराटनगर स्थित भारतीय मिशन पर नेपाल के मधेसी आंदोलन को हवा देने का आरोप लगाते रहे हैं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी ने मोहम्मद यूनुस को दी ईद की बधाई, कहा- दोनों देशों के बीच मित्रता और मजबूत हो

त्रासदी बयां करती भूकंप की तस्वीरें, म्यांमार में मृतक संख्‍या 2000 के पार

कुणाल कामरा के घर पहुंची मुंबई पुलिस, नहीं हुए थाने में पेश

क्या पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मिलेगा नोबेल शांति पुरस्कार?

Maharashtra : अवैध संबंध के चलते व्यक्ति की हत्या, फंदे से लटकी मिली आरोपी महिला

अगला लेख