और घातक होगी भारतीय नौसेना, 24 पनडुब्बियों को बनाने का प्लान, इनमें होगी 6 परमाणु हमलावर पनडुब्बी

Webdunia
सोमवार, 30 दिसंबर 2019 (15:20 IST)
नई दिल्ली। भारतीय नौसेना की 24 पनडुब्बियों के निर्माण की योजना है जिसमें 6 परमाणु हमलावर पनडुब्बियां होंगी। यह जानकारी एक संसदीय समिति को दी गई।
 
नौसेना की ओर से समिति को बताया गया कि पनडुब्बी 'सिंधुराज' का मीडियम रीफिट लाइफ सर्टिफिकेशन (एमआरएलसी) रुक गया है, क्योंकि रूसी पक्ष अमेरिका द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के चलते बैंक गारंटी और 'इंटेग्रिटी पैक्ट' नहीं दे पा रहा है।
ALSO READ: शुभांगी स्वरूप : नौसेना की पहली महिला पायलट, उड़ाएंगी डॉर्नियर टोही विमान
इस महीने पेश की गई अपनी रिपोर्ट में नौसेना ने कहा कि उसके बेड़े में वर्तमान समय में 15 पारंपरिक और 2 परमाणु पनडुब्बियां हैं। भारतीय नौसेना में 2 परमाणु पनडुब्बियां हैं जिनमें 'आईएनएस अरिहंत' और 'आईएनएस चक्र' शामिल हैं। 'आईएनएस चक्र' को रूस से पट्टे पर लिया गया है।
 
नौसेना ने कहा कि अधिकतर पारंपरिक पनडुब्बियां 25 वर्ष से अधिक पुरानी हैं। 13 पनडुब्बियां 17 से 32 वर्ष पुरानी हैं। इसने कहा कि 18 (पारंपरिक)+6 एसएसएन (परमाणु हमलावर पनडुब्बियों) की योजना है।
 
रिपोर्ट में कहा गया कि भारतीय नौसेना के अभियान क्षेत्र हिंद महासागर में चीन की नौसेना की गतिविधियां बढ़ रही हैं। भारतीय नौसेना अपनी ओर से अपने आधारभूत ढांचे में सुधार कर ही है जिसमें नए पोतों की खरीद भी शामिल है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Rajkot Gaming Zone Fire: HC की फटकार के बाद सरकार का एक्शन, राजकोट के कमिश्नर सहित 6 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर

क्यों INDIA गठबंधन बैठक में शामिल नहीं होंगी ममता बनर्जी, बताया कारण

Maruti Alto EV सस्ता और धमाकेदार मॉडल होने जा रहा है लॉन्च, जानिए क्या हो सकती है कीमत

Prajwal Revanna : सेक्स स्कैंडल में फंसे प्रज्वल रेवन्ना का पहला बयान, 31 मई को SIT के सामने आऊंगा

चक्रवाती तूफान रेमल का कहर, बंगाल में 15000 घर तबाह, 2 लोगों की मौत

राहुल गांधी की मुश्किल बढ़ी, भाषण में किया था वीर सावरकर का अपमान

मिजोरम में दर्दनाक हादसा, पत्थर की खदान ढहने से 10 लोगों की मौत

पापुआ न्यू गिनी में भूस्खलन से 2000 की मौत, 8000 से ज्यादा फंसे, पीएम मोदी ने किया वादा

परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की कॉलेज परिसर में पीट-पीटकर हत्या

इंडिगो विमान में बम की अफवाह से हड़कंप, टॉयलेट में टिशू पेपर पर लिखा था bomb

अगला लेख