Agnipath Scheme : 'अग्निपथ योजना' के तहत नौसेना को मिले 5.62 लाख आवेदन

Webdunia
गुरुवार, 28 जुलाई 2022 (00:33 IST)
नई दिल्ली। भारतीय नौसेना को बुधवार तक 'अग्निपथ सैन्य भर्ती योजना' के तहत 5.62 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं। सेना में भर्ती होने वाले इन युवाओं को 'अग्निवीर' कहा जाएगा। उल्‍लेखनीय है कि 14 जून को इस योजना का अनावरण किया गया था और 2 जुलाई को भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी।

रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी। भारतीय नौसेना ने दो जुलाई को योजना के तहत भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने नौसेना की भर्ती प्रक्रिया के बारे में बताते हुए ट्वीट किया, 27 जुलाई को सुबह 9 बजे तक कुल 5,62,818 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है।

अग्निपथ योजना के तहत साढ़े 17 से 21 वर्ष की आयु के युवाओं को चार साल के कार्यकाल के लिए सेना में शामिल किया जाएगा, जबकि उनमें से 25 प्रतिशत का बाद में नियमित सेवा के लिए चयन किया जाएगा। सेना में भर्ती होने वाले इन युवाओं को 'अग्निवीर' कहा जाएगा।

14 जून को इस योजना का अनावरण किया गया था, जिसके बाद लगभग एक सप्ताह तक कई राज्यों में इसके खिलाफ हिंसक विरोध प्रदर्शन हुए थे और कई विपक्षी दलों ने इसे वापस लेने की मांग की थी।

सरकार ने 16 जून को इस योजना के तहत भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा को वर्ष 2022 के लिए 21 से बढ़ाकर 23 वर्ष कर दिया था। इसके अलावा सेवानिवृत्ति के बाद अग्निवीरों को केंद्रीय अर्धसैनिक बलों और सार्वजनिक क्षेत्र के रक्षा उपक्रमों की नौकरियों में प्राथमिकता देने जैसे कदमों की घोषणा की गई थी।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

क्या पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मिलेगा नोबेल शांति पुरस्कार?

Maharashtra : अवैध संबंध के चलते व्यक्ति की हत्या, फंदे से लटकी मिली आरोपी महिला

हाईकोर्ट ने दी गर्भपात की अनुमति, महिला ने की थी यह अपील, जानिए क्‍या है मामला...

सावधान! अप्रैल-जून में पड़ेगी सामान्य से ज्यादा गर्मी, लू से होगा सामना

शादी का झांसा देकर नाबालिग से 3 माह तक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी

अगला लेख