भारतीय नौसेना ने बचाई जहाज चालक दल के 3 घायल सदस्यों की जान

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 22 मार्च 2025 (01:17 IST)
Indian Navy News : भारतीय नौसेना ने शुक्रवार तड़के गोवा तट के नजदीक एक अभियान चलाकर पनामा के ध्वज वाले जहाज में फंसे चालक दल के 3 सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया, जिनमें 2 चीनी और एक इंडोनेशियाई नागरिक शामिल हैं। भारतीय नौसेना के एक अधिकारी ने बताया कि चालक दल के चौथे सदस्य की पहले ही मौत हो गई थी और वह चीनी नागरिक था। चालक दल के सदस्यों को तुरंत गोवा के आईएनएस हंसा ले जाया गया, जहां से उन्हें आगे की चिकित्सा देखभाल के लिए एक सिविल अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।
 
बल द्वारा जारी बयान के मुताबिक, बचाए गए चालक दल के सदस्यों को तुरंत गोवा के आईएनएस हंसा ले जाया गया, जहां से उन्हें आगे की चिकित्सा देखभाल के लिए एक सिविल अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। नौसेना के मुताबिक, 21 मार्च की सुबह भारतीय नौसेना ने गोवा से लगभग 230 समुद्री मील पश्चिम में स्थित पनामा-ध्वजांकित बल्क मालवाहक जहाज एमवी हेइलन स्टार से एक अहम आपात चिकित्सा निकासी (एमईडीईवीएसी) अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।
ALSO READ: पनडुब्बी से टकराया मछली पकड़ने वाला जहाज, नौसेना ने बचाई 11 की जान
बयान के अनुसार, 20-21 मार्च की दरमियानी रात को मुंबई स्थित भारतीय तटरक्षक बल के समुद्री बचाव समन्वय केंद्र (एमआरसीसी) ने भारतीय नौसेना को सूचित किया कि एमवी हेइलन स्टार के चालक दल के चार सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए हैं और उन्हें तत्काल उन्नत चिकित्सा देखभाल की आवश्यकता है। नौसेना ने बताया कि तत्काल कार्रवाई करते हुए नौसेना ने दो जहाजों, आईएनएस विक्रांत और दीपक को उनकी तैनाती से हटाकर सहायता प्रदान करने के लिए मौके पर भेजा। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नई लाशें बिछाने के लिए गड़े मुर्दे उखाड़ दिए, संजय राउत का भाजपा पर निशाना

पत्नी मांगती है सेक्स के बदले 5000, प्राइवेट पार्ट पर पहुंचाई चोट

यूपी में पूर्व मंत्री की बहू की हत्‍या, बेडरूम में इस हालत में मिली लाश, आरोप में पति और ब्‍वॉयफ्रेंड हिरासत में

हम कूड़ादान नहीं हैं, जस्टिस वर्मा के तबादले पर भड़के इलाहाबाद के वकील

पेट दर्द होने पर युवक ने YouTube देखकर खुद की सर्जरी की, जानिए फिर क्या हुआ

सभी देखें

नवीनतम

यूपी में मंदिर के बाहर गोवंश का सिर मिला, पुलिस ने स्थिति को संभाला

यूपी में भाजपा विधायक गुर्जर का आरोप, सरकारी खजाने को लूट रहे हैं अधिकारी

मणिपुर के राहत शिविर में 9 वर्षीय बच्ची मृत मिली, दुष्कर्म की आशंका

अलगाववादी तत्वों को खुली छूट देने से ही भारत-कनाडा संबंध बिगड़े

पति सौरभ के कत्ल के बाद मुस्कान ने प्रेमी साहिल संग खेली थी होली, बेवफाई और धोखे की दारुण कथा

अगला लेख