छठ पर चलेगी 300 विशेष ट्रेनें...

Webdunia
मंगलवार, 21 अक्टूबर 2014 (10:18 IST)
पटना। भारतीय रेल देश के विभिन्न भागों से छठ श्रद्धालुओं के बिहार आने के लिए इस महीने के अंत में 300 विशेष ट्रेनों का परिचालन करेगी।
 
रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने बताया कि देश के विभिन्न भागों से छठ श्रद्धालुओं के बिहार आने के लिए इस महीने के अंत में 300 विशेष ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर और ट्रेनें उपलब्ध कराई जाएंगी।
 
समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अगर सुशासन पर वास्तव में विचार करना है तो सिंह बाबू ने बिहार में अपने शासनकाल के दौरान रास्ता दिखाया उनकी समझ से उससे बहुत कुछ सीखा जा सकता है। उन्होंने जात एवं वर्ग से उपर उठकर प्रदेश के विकास में योगदान करने पर जोर दिया।
 
बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने के जदयू की मांग और इसको लेकर उक्त पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा धरना दिए जाने के बारे में पूछे जाने पर सिन्हा ने उनपर इस मामले का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया।
 
उन्होंने कहा कि केंद्र किसी भी प्रदेश के साथ भेदभाव नहीं करेगा। विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने का निर्णय प्रावधानों के अनुसार लिया जाएगा।
 
सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यों को अधिक शक्ति प्रदान करने, अधिक आर्थिक सहायता और स्वायत्ता देने के पक्ष में है। (भाषा)
Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?