Hanuman Chalisa

ट्रेनों में जुड़ेंगे अत्याधुनिक किस्म के 40,000 यात्री डिब्बे

Webdunia
सोमवार, 12 जून 2017 (14:34 IST)
नई दिल्ली। भारतीय रेल यात्रियों की सुविधा के लिए आने वाले समय में नई साज-सज्जा और उन्नत सुविधा वाले करीब 40,000 डिब्बे अपने बेड़े में जोड़ेगी। इस काम पर 8,000 करोड़ रुपए की लागत आने का अनुमान है।
 
साथ ही रेलवे के मौजूदा कोचों में सुरक्षा उपायों को और मजबूत किया जाएगा। इनमें मजबूत कपलर लगाए जाएंगे ताकि दुर्घटना के समय बोगियों के पलटने का खतरा कम हो। योजना के मुताबिक इन डिब्बों की साज सज्जा और इनमें बैठने की व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा और शौचालय में भी आधुनिक तरीके के होंगे। इस काम पर प्रति कोच 30 लाख रुपए तक का खर्च आयेगा। अगले पांच साल में यह काम पूरा हो जाएगा।
 
रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अिधकारी के मुताबिक 2023 तक रेलवे में 40,000 नई सुविधाओं वाले डिब्बों को शामिल कर दिया जाएगा। चालू वित्त वर्ष के दौरान ऐसे 1,000 डिब्बे जोड़े जाएंगे। अगले वित्त वर्ष में यह संख्या बढ़कर 3,000 तक पहुंच जाएगी और उसके बाद अगले वित्त वर्ष में यह संख्या 5,500 तक पहुंच जाएगी।
 
अधिकारी ने बताया कि 2018-19 से लेकर 2022-23 के दौरान रेलवे सालाना आधुनिक सुविधाओं वाले 15,000 नए डिब्बों का विनिर्माण करने लगेगी। रेलवे इसके साथ ही सभी परंपरागत डिब्बों को सेंटर बफलर कपलर की सुरक्षा सुविधा से लैस करने का भी विचार कर रही है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

सभी देखें

नवीनतम

NEET मामले पर भड़के राहुल गांधी, बोले- 22 लाख बच्चों के साथ हुआ धोखा, शिक्षा मंत्री प्रधान दें इस्तीफा...

योगी सरकार की उत्साहवर्धक खेल नीति से 9 वर्षों में प्रदेश बना खेलों की नई ताकत

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में यूपी ने बनाई नई मजबूत पहचान : हरदीप सिंह पुरी

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

योगी सरकार आयुष छात्रों को देगी 3-डी एनाटोमेज टेबल की सुविधा

अगला लेख