Hanuman Chalisa

सफर के दौरान नामी रेस्तरां से खाना मंगा सकेंगे रेलयात्री

Webdunia
शुक्रवार, 1 जून 2018 (22:18 IST)
नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने यात्रियों की खान-पान संबंधी सुविधाओं का ख्याल रखने के लिए एक नया कदम उठाया है जिसके जरिए सफर कर रहे यात्रियों को क्षेत्रीय या स्थानीय व्यंजनों का विकल्प मुहैया कराया जा सकेगा।
 
 
रेलवे ने एक बयान जारी कर बताया कि इसके लिए आईआरसीटीसी ने डिलीवरी सेवा देने वाले त्रापिगो और श्री महालक्ष्मी स्वयं सहायता बचत घाट (रत्नागिरि) के साथ साझेदारी की है। त्रापिगो आईआईटी-आईआईएम और निफ्ट स्नातकों का एक स्टार्टअप है, जो आखिरी मंजिल तक खाद्य सामग्री पहुंचाने वाला एक बिजनेस टू बिजनेस लॉजिस्टिक सेवा प्रदाता है।
 
बयान में बताया गया कि शहर के बढ़िया रेस्तरां से गर्म और ताजे खाने की भरोसेमंद डिलीवरी के लिए त्रापिगो डिलीवरी करने वाले लड़कों के अपने दस्ते के साथ इसके क्रियान्वयन की गारंटी लेता है। आईआरसीटीसी की ई-केटरिंग वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट इकेटरिंग डॉट को डॉट इन या फूड ऑन ट्रैक एप के जरिए दिए गए ऑर्डर की डिलीवरी त्रापिगो द्वारा 15 रुपए के नाममात्र शुल्क पर कराई जाएगी।
 
इसमें बताया गया कि इस नई साझेदारी ने प्रायोगिक आधार पर नागपुर से काम करना शुरू कर दिया है और बाद में इसे नई दिल्ली, इटारसी, झांसी और भोपाल जैसे उत्तर-मध्य पट्टी के शहरों तक विस्तार दिया जाएगा। स्वयं सहायता समूह श्री महालक्ष्मी स्वयं सहायता बचत घाट ने यात्रियों को प्राकृतिक तौर पर पके जैविक आमों को यात्रियों को बेचने में दिलचस्पी दिखाई है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG का झटका: दिल्ली-NCR में 11 दिन में 4 बार बढ़े दाम, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

Top News: दिल्ली-NCR में फिर बढ़े CNG के दाम; अमेरिका ने ईरानी नौकाओं को किया तबाह, क्वाड बैठक आज

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

अगला लेख