Hanuman Chalisa

कोहरे के चलते 55 ट्रेनें रद्द और 12 देरी से चल रही हैं : रेलवे

Webdunia
शुक्रवार, 4 जनवरी 2019 (00:05 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में बृहस्पतिवार को घना कोहरा छा गया। उत्तर रेलवे ने 55 ट्रेनों को रद्द कर दिया है और 25 को आंशिक रूप से रद्द कर दिया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि निम्न दृश्यता के चलते कम से कम 12 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।
 
 
रेलवे ने बताया कि पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस, भागलपुर-आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस, वाराणसी-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस और न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली एक्सप्रेस कई घंटों की देरी से चल रही है। 
 
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में बेहद निम्न दृश्यता के चलते कई ट्रेनें प्रभावित हुई हैं और दो-तीन घंटों की देरी से चल रही हैं। हालांकि, उन्होंने बताया कि इस साल स्थिति पहले से बेहतर है। कोहरे से बुरी तरह प्रभावित रेलवे जोनों को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराये गये हैं। 
 
रेलवे नेटवर्क को कुछ 6940 सुरक्षा उपकरण दिए गए है जिसमें से उत्तर रेलवे को 2648 अकेले उपकरण उपलब्ध कराये गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में हल्का कोहरा छाया रहेगा। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

अगला लेख