Hanuman Chalisa

ISRO रचेगा नया इतिहास, लांच करेगा सबसे भारी उपग्रह, प्रक्षेपण को है तैयार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 1 नवंबर 2025 (16:38 IST)
Indian Space Agency ISRO News : भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो (ISRO) नया इतिहास रचने जा रहा है। इसरो इस बार आंध्र प्रदेश में श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से अपने 4410 किलो वजनी उपग्रह CMS-03 को लांच करेगा। यह भारत से लांच होने वाला इसरो का सबसे भारी उपग्रह है। इस उपग्रह की उल्‍टी गिनती शुरू हो चुकी है और इसे इसरो के सबसे ताकतवर रॉकेट एलएमवी3 के जरिए कल यानी 2 नवंबर को लांच किया जाएगा, जो कि प्रक्षेपण के लिए तैयार है। ISRO ने इससे पहले 5 दिसंबर 2018 को अपने सबसे भारी उपग्रह जीसैट-11 को लांच किया था, जिसका कुल वजन 5854 किलो था।

खबरों के अनुसार, ISRO नया इतिहास रचने जा रहा है। इसरो इस बार आंध्र प्रदेश में श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से अपने 4410 किलो वजनी उपग्रह CMS-03 को लांच करेगा। यह भारत से लांच होने वाला इसरो का सबसे भारी उपग्रह है। इस उपग्रह की उल्‍टी गिनती शुरू हो चुकी है और इसे इसरो के सबसे ताकतवर रॉकेट एलएमवी3 के जरिए कल यानी 2 नवंबर को लांच किया जाएगा, जो कि प्रक्षेपण के लिए तैयार है।
ALSO READ: Operation Sindoor की सफलता में 400 वैज्ञानिकों ने निभाया रोल, 24 घंटे किया काम, ISRO प्रमुख ने बताया कैसे की मदद
यह मिशन भारत की उच्च क्षमता वाली अंतरिक्ष संचार क्षमताओं को नई दिशा देगा, जिससे देश और आसपास के समुद्री क्षेत्रों में डिजिटल कवरेज और संचार सेवाएं और अधिक मजबूत होंगी। भारत का यह मिशन न केवल तकनीकी आत्मनिर्भरता का प्रतीक है, बल्कि यह विश्व को दिखाता है कि इसरो अब भारी उपग्रह प्रक्षेपणों में भी वैश्विक स्तर पर अग्रणी बनने की दिशा में अग्रसर है।

CMS-03 एक मल्टी-बैंड कम्युनिकेशन सैटेलाइट है, जिसे भारत और आसपास के विशाल समुद्री क्षेत्र में तेज़, विश्वसनीय और उच्च क्षमता वाली संचार सेवाएं प्रदान करने के लिए बनाया गया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो (ISRO) के ताकतवर रॉकेट LVM3-M5 से इस सैटेलाइट को पृथ्वी के जियो सिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट में भेजा जाएगा।
ALSO READ: ISRO का पहला एयर ड्रॉप टेस्ट सफल, गगनयान मिशन में कैसे मिलेगी सहायता
इसरो के मुताबिक, CMS-03 को उसके सबसे शक्तिशाली रॉकेट LVM3-M5 के जरिए जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट (GTO) में स्थापित किया जाएगा। रॉकेट और सैटेलाइट का एकीकरण पूरा कर लिया गया है। यह वही रॉकेट है जिसने चंद्रयान-3 और गगनयान मिशनों में भी अहम भूमिका निभाई थी।
ALSO READ: ISRO के 10 उपग्रह निरंतर निगरानी कर रहे, 2040 तक देश का पहला अंतरिक्ष स्टेशन होगा स्थापित
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो (ISRO) ने इससे पहले 5 दिसंबर 2018 को अपने सबसे भारी उपग्रह जीसैट-11 को लांच किया था, लेकिन वह लांचिंग भारत से नहीं बल्कि फ्रेंच गुयाना के कोरोउ लांच बेस से हुई थी और जीसैट-11 का कुल वजन 5854 किलो था।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी ने बताया जीत का नया 'MY' फॉर्मूला, कहा- कांग्रेस में होगा बड़ा विभाजन, बताई क्या है कमियां

दुबई में गैंगवार, लॉरेंस बिश्नोई के करीबी की हत्‍या, जानिए किसने ने ली जिम्मेदारी

तेजस्वी को वोट ज्यादा मिले, सीटें कम, 'बेदम' कांग्रेस ने बिगाड़ा खेल

बिहार में NDA की जीत के 5 बड़े कारण, आखिर कैसे जीता बिहार?

क्यों फीका पड़ा तेजस्वी यादव का 'तेज'? तेज प्रताप का चौंकाने वाला हाल और RJD-कांग्रेस की हार के कारण?

सभी देखें

नवीनतम

लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने ली हार की जिम्मेदारी, राजनीति छोड़ी, परिवार से भी नाता तोड़ा

बुद्ध के 'विहार' से नीतीश-मोदी के वर्तमान बिहार तक : विकास की खोज में एक राज्य

बिहार में भाजपा से ज्यादा वोट हासिल कर भी कैसे हार गई आरजेडी, SIR- EC पर फोड़ा ठीकरा

चुनाव जीतते ही एक्शन में भाजपा, आरके सिंह पर गिरी गाज

Srinagar Blast : पुलिस स्टेशन के पास धमाके से कई घर क्षतिग्रस्त, करोड़ों का नुकसान

अगला लेख