भारत के चन्द्रमा पर पहुंचने के मिशन को लगा 'ग्रहण', टला मिशन चन्द्रयान-2

Webdunia
रविवार, 5 अगस्त 2018 (09:23 IST)
भारत के महत्वाकांक्षी मिशन चन्द्रयान-2 को एक बार फिर झटका लगा है। गत वर्ष तक ऐसा लग रहा था कि साल 2018 में भारत का ये सपना पूरा हो जाएगा लेकिन अब इस सपने झटका लगा है। इसे इसी वर्ष अक्टूबर के पहले सप्ताह में भेजा जाना था लेकिन तकनीकी गड़बड़ी के चलते ऐसा नहीं हो पाएगा।
 
चन्द्रयान मिशन के टलने से भारत चन्द्रमा पर पहुंचने वाला चौथा देश नहीं बन पाएगा। भारत और इजरायल के बीच चांद पर पहुंचने वाले दुनिया के चौथा देश बनने की दौड़ थी। खबरों के मुताबिक इसे 2019 तक के लिए टाल दिया गया है।
 
चन्द्रमा पर पहुंचने वाले तीन देशों की लिस्ट में पहले नंबर पर अमेरिका, दूसरे पर रूस और तीसरे पर चीन है। अब दो एशियाई देशों के बीच प्रतियोगिता हो रही है कि कौन चौथा स्थान हासिल करेगा। अब देखना होगा कि इजरायल भारत से पहले चन्द्रमा पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवा पाता है या नहीं। इजरायल का  600 किमी का लूनर सैटलाइट चौथे नंबर की रेस में भारत से आगे निकल सकता है।
 
800 करोड़ का मिशन : यह भारत की दूसरी चन्द्रमा यात्रा थी। इसके अलावा भारत के मून रोवर की पहली तस्वीर भी इसरो के 800 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट चंद्रयान-2 मिशन का ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसरो के मुताबिक चंद्रयान-2 पूरी तरह से विदेश में विकसित मिशन है। चंद्रयान-2 अंतरिक्ष यान का वजन करीब 3,290 किलोग्राम है और वह चांद के चारों ओर चक्कर लगाते हुए आंकड़े एकत्रित करेगा।
 
सूत्रों के अनुसार चांद पर जीएसएलवी एमके 2 की बजाय तीन उतरेगा क्योंकि इस स्पेस्क्राफ्ट की क्षमता पहले वाले से ज्यादा है। जीएसएलवी एमके 2 के पास तीन टन उठाने की क्षमता है लेकिन जीएसएलवी एमके 3 के पास चार टन उठाने की क्षमता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या आपकी देशभक्ति पैसों के लिए छुट्टी पर है, पहलगाम आतंकी हमले को कैसे भूल गए क्रिकेटर, देशभक्ति दिखाना सिर्फ सेना का काम, सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

धर्मांतरण गैंग की शिकार मेरठ की आशा नेगी की कहानी, पढ़िए छांगुर बाबा के राइटहैंड बदर सिद्दीकी ने कैसे फंसाया जाल में

मॉनसून सत्र से पहले डोनाल्ड ट्रंप बढ़ा रहे मोदी सरकार की मुश्किल, मोदीजी, 5 जहाजों का सच क्या है? देश को जानने का हक है

बिग बैंग के कुछ ही क्षणों बाद ब्रह्मांड ने खुद को नष्ट क्यों नहीं कर लिया, सर्न की खोज में सामने आया जवाब

कहीं आपको भी तो नहीं ट्रंप की यह बीमारी, दिल तक खून पहुंचने में दिक्कत, जानिए क्या है लक्षण और इलाज

सभी देखें

नवीनतम

मानसून सत्र में गूंजेंगे कौनसे मुद्दे, INDIA Alliance की बैठक में बना फुल प्लान, 24 पार्टियां शामिल, AAP ने क्यों बनाई दूरी

पंजाब में AAP को झटका, विधायक अनमोल गगन मान का इस्तीफा, राजनीति को भी कहा अलविदा

राहुल गांधी ने PM मोदी से मांगा ट्रंप के 5 जेट्स वाले दावे पर जवाब, BJP ने कहा- कांग्रेस नेता की मानसिकता एक देशद्रोही की

Air India Express का विमान वापस लौटा, हैदराबाद से जा रहा था थाईलैंड, 98 यात्री थे सवार

Chhangur Baba : धर्मांतरण गैंग की शिकार मेरठ की आशा नेगी की कहानी, पढ़िए छांगुर बाबा के राइटहैंड बदर सिद्दीकी ने कैसे फंसाया जाल में

अगला लेख