Weather Update : 1877 के बाद सबसे गर्म फरवरी का महीना, इस बदलाव को लेकर वैज्ञानिक भी हैरान, अप्रैल-मई में हो सकते हैं भयावह हालात

Webdunia
मंगलवार, 28 फ़रवरी 2023 (23:03 IST)
नई दिल्ली। भारत में 1877 के बाद से इस साल फरवरी का महीना सबसे गर्म रहा और औसत अधिकतम तापमान 29.54 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने इसे ‘ग्लोबल वॉर्मिंग’ से जोड़ते हुए यह जानकारी दी। इस बदलाव से वैज्ञानिक भी हैरान हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि देश के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य से अधिक रहने की उम्मीद है, जबकि दक्षिणी प्रायद्वीप और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों के कठोर मौसम की स्थिति से बचने की संभावना है।
 
आईएमडी के हाइड्रोमेट और एग्रोमेट एडवाइजरी सर्विसेज के प्रमुख एससी भान ने एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फेंस में कहा कि मार्च में लू की संभावना कम है, लेकिन देश के अधिकांश हिस्सों में अप्रैल और मई में चरम मौसम स्थिति का अनुभव हो सकता है।
 
भान ने घटनाक्रम को ग्लोबल वॉर्मिंग से जोड़ते हुए एक सवाल के जवाब में संवाददाताओं से कहा कि 1877 के बाद से इस साल फरवरी में मासिक औसत अधिकतम तापमान सबसे अधिक रहा।
 
यह पूछे जाने पर कि क्या उच्च तापमान जलवायु परिवर्तन का संकेत है, भान ने कहा कि पूरी दुनिया ग्लोबल वार्मिंग के दौर में है। हम गर्म होती दुनिया में रह रहे हैं।
 
दिल्ली में 63 वर्षों में तीसरी बार सर्वाधिक दर्ज किया गया : इस साल फरवरी में दिल्ली में औसत अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और पिछले 63 वर्षों में तीसरी बार इस महीने सर्वाधिक तापमान रहा। अधिकारियों द्वारा मंगलवार को साझा आंकड़ों से यह जानकारी मिली।
 
राष्ट्रीय राजधानी के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला में मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से सात डिग्री अधिक था।
 
अधिकारियों द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, 1960 में शहर की सफदरजंग वेधशाला में फरवरी का औसत अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। साल 2006 में संबंधित आंकड़ा 29.7 डिग्री सेल्सियस था और वर्ष 2023 के लिये यह तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस रहा।
 
आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में 20 फरवरी को 1969 के बाद से फरवरी में तीसरा सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया था। उस दिन सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। भाषा Edited By : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

5000 धर्मांतरण, लव जिहादियों की गैंग, माफिया से कनेक्शन, छांगुर का दिल दहलाने वाला सच

ED के सामने पेश हुए रॉबर्ट वाड्रा, पत्नी प्रियंका गांधी भी थीं साथ

AI हादसे की शुरुआती रिपोर्ट ने खड़े किए सवाल, क्या हैं DGCA के नए आदेश

नूंह में मजार क्षतिग्रस्त, कड़ी सुरक्षा के बीच बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा शुरू, 2023 में भड़की थी हिंसा

Hate Speech पर SC सख्त, केंद्र और राज्यों को सख्त निर्देश, नफरत फैलाने वाले कंटेंट बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे, तुरंत लगाएं लगाम

सभी देखें

नवीनतम

Delhi : 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

कांग्रेस की बैठक में शामिल हुए पप्पू यादव, बताया कौन है बिहार में मुख्यमंत्री का चेहरा

स्वर्ण मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, SGPC की शिकायत पर FIR दर्ज

अचानक पुतिन पर क्यों भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस को सख्त चेतावनी, 50 दिन में युद्ध का हल करो

बिना रुकावट के कारोबार सिर्फ हमारे नहीं, पूरी दुनिया के हित में, चीनी विदेश मंत्री से बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर

अगला लेख