Hanuman Chalisa

इंडिगो ने टिकट रद्द कराने का शुल्क बढ़ाया, रद्दीकरण पर अलग अलग शुल्क देना होगा

Webdunia
गुरुवार, 27 जून 2019 (22:22 IST)
नई दिल्ली। किफायती विमान सेवा इंडिगो ने टिकट रद्द कराने या उड़ान में बदलाव पर लगने वाला शुल्क गुरुवार आधी रात से बढ़ा दिया है।
 
कंपनी ने गुरुवार को बताया कि अब यात्रा से 3 दिन पहले तक घरेलू तथा भारतीय उपमहाद्वीप के गंतव्यों की यात्रा का टिकट रद्द कराने पर 3,500 रुपए शुल्क लगेगा जबकि टिकट में बदलाव पर 3,000 रुपए का शुल्क देना होगा।
 
यात्रा से 4 दिन या और पहले टिकट रद्द कराने पर शुल्क 3,000 रुपए और बदलाव कराने पर 2,500 रुपए शुल्क देना होगा। पहले उड़ान के 2 घंटे पहले तक घरेलू तथा भारतीय उपमहाद्वीप के टिकट रद्द कराने पर 3,000 रुपए शुल्क लगता था।
 
अन्य गंतव्यों के लिए 3 दिन पहले तक उड़ान रद्द कराने पर शुल्क बढ़ाकर 5,000 से 6,500 रुपए के बीच कर दिया गया है। 4 दिन या ज्यादा पहले टिकट रद्द कराने का शुल्क 4,500 से 6,000 रुपए के बीच होगा। इन मार्गों पर बदलाव का शुल्क उड़ान से 3 दिन पहले तक 4 से 5,000 रुपए के बीच और इससे भी पहले बदलाव कराने पर 3,500 से 4,500 रुपए के बीच होगा।
 
इंडिगो के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी विलियम बोल्टर ने कहा कि इससे अंतिम समय में रद्द होने वाले टिकटों की संख्या कम करने में मदद मिलेगी और कम सीटें खाली जाएंगी। कंपनी का दावा है कि नए शुल्क फरवरी 2019 में नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा जारी यात्री चार्टर के अनुरूप हैं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अब 15 अप्रैल से शुरू होगा बैंकों में रजिस्ट्रेशन, जानें क्या है नया नियम

क्या लेबनान पर बढ़ते भ्रम के लिए Pakistan जिम्मेदार, अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच युद्धविराम के बीच विरोधाभासों का दौर

ईरान में फिर छिड़ेगी भीषण जंग! अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिए संकेत

लेबनान के पीछे क्यों पड़ा इजराइल, सीजफायर की आड़ में बड़ा खेल, एयर स्ट्राइक में हिजबुल्लाह प्रमुख के करीबी की मौत

क्या डोनाल्ड ट्रंप होंगे 'Lame Duck' प्रेसिडेंट? जानिए US Midterms Elections के 5 नियम जो ट्रंप का भविष्य तय करेंगे

सभी देखें

नवीनतम

कानपुर में मंदिरों, मठों और निजी संग्रहों में सुरक्षित पांडुलिपियों का होगा डिजिटलीकरण

रक्षा मंत्री ने कराई पाकिस्तान की किरकिरी, इजराइल की वॉर्निंग के बाद एक्स से हटाई पोस्ट

चारधाम यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री धामी का सख्त एक्शन प्लान तैयार, व्यावसायिक दृष्टिकोण की अपेक्षा मानवीय संवेदनशीलता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश

सीजफायर वार्ता से पहले ट्रंप vs खामेनेई, स्ट्रेट ऑफ हार्मुज पर किसकी चलेगी?

LIVE: लेबनान में सीजफायर की मांग पर अड़ा ईरान, पाकिस्तान नहीं पहुंचे वार्ताकार

अगला लेख