IndiGo के ‘सिस्टम’ में खराबी से परेशान हुए पैसेंजर

Webdunia
सोमवार, 4 नवंबर 2019 (19:20 IST)
नई दिल्ली। बाजार हिस्सेदारी के मामले में देश की सबसे बड़ी विमान सेवा कंपनी इंडिगो के ‘सिस्टम’ में खराबी के कारण सोमवार को विभिन्न हवाई अड्डों पर यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा तथा कई विमानों के परिचालन में देरी हुई।
 
इंडिगो के सिस्टम में सुबह से खराबी देखी गई। कंपनी ने हालांकि एक घंटे के भीतर ‘सिस्टम’ को दुरुस्त करने का दावा किया, लेकिन इसका असर कई घंटे तक देखा गया।
 
कंपनी ने एक बयान में कहा कि सभी हवाई अड्डों पर सिस्टम में खराबी के कारण यात्रियों को हुई परेशानी के लिए हमें खेद है। अब हमारे फ्लाइट तथा चेकइन सिस्टम ठीक काम कर रहे हैं।
 
इससे पहले एयरलाइन ने सुबह एक बयान में कहा था कि उसके पूरे नेटवर्क में सिस्टम में तकनीकी खामी है जिसके कारण काउंटरों पर लंबी कतारें हो सकती हैं। दोपहर बाद तक इंडिगो की अधिकतर उड़ानें देर से रवाना हुईं तथा यात्रियों को चेकइन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

पंजाब में फिर शुरू होगी बैलगाड़ी दौड़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान

भाजपा सांसद ने की दलाई लामा को 'भारत रत्न' देने की मांग

Motorola का सस्ता स्मार्टफोन Moto G86 Power, जानिए कितना दमदार

LIVE: शाह के जवाब से विपक्ष असंतुष्ट, खरगे ने कहा- मोदी दें जवाब

झारखंड विधानसभा का सत्र 1 अगस्त से 7 अगस्त तक

अगला लेख