राहुल गांधी ने कहा- दादी इंदिरा का आपातकाल गलत था, लेकिन...

Webdunia
बुधवार, 3 मार्च 2021 (00:50 IST)
नई दिल्ली। केरल के वायनाड से सांसद एवं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को अपनी दादी श्रीमती इंदिरा गांधी द्वारा 1975 में लगाए गए आपात को तो गलत ठहराया, लेकिन उसकी आड़ में उन्होंने केन्द्र सरकार पर भी निशाना साध लिया। 
ALSO READ: कर्नाटक के कृषि मंत्री ने घर पर ही लगवाई कोरोना वैक्सीन, मचा बवाल
कॉर्नेल यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में राहुल गांधी ने कहा कि उनकी दादी इंदिरा गांधी द्वारा लगाई 
गई इमरजेंसी गलत थी। लेकिन, अभी जो हो रहा है और उस समय जो हो रहा था, दोनों में काफी बड़ा अंतर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी भारत के संवैधानिक ढांचे को हथियाने की कोशिश नहीं की। अगर हम चाहें तो भी ऐसा नहीं कर सकते हैं क्योंकि पार्टी का डिजाइन इसकी अनुमति नहीं देता। 
 ALSO READ: VIDEO : युद्ध का मैदान बनी पाकिस्तान की सिंध असेंबली, इमरान खान के विधायकों में जमकर चले लात-घूंसे
राहुल ने मोदी सरकार के साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि संघ जो कर 
रहा है वह मौलिक रूप से अलग है और वह अपने लोगों से संस्थानों को भर रहा है। 
 
उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि हमें संसद में बोलने की इजाजत नहीं है। यह लोकतंत्र पर सोचा-समझा हमला है। राहुल ने अपने पिता राजीव की हत्या से जुड़े एक प्रश्न के जवाब में कहा कि मेरे पिता की हत्या दर्दनाक तो थी ही, लेकिन वे कई ताकतों से लड़ रहे थे।

अमेरिका के कॉर्नेल विश्वविद्यालय में प्रोफेसर और भारत के पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार कौशिक बसु के साथ हुई बातचीत में गांधी ने कहा कि वे कांग्रेस में आंतरिक लोकतंत्र के पक्षधर हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भारत की स्वतंत्रता के लिए लड़ाई लड़ी, देश को उसका संविधान दिया और समानता के लिए खड़ी हुई। आपातकाल पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि वह एक गलती थी। बिलकुल, वह एक गलती थी। और मेरी दादी (इंदिरा गांधी) ने भी ऐसा कहा था।

आपातकाल के अंत में इंदिरा गांधी ने चुनाव की घोषणा की थी इस बाबत प्रणब मुखर्जी ने बसु से कहा था कि उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उन्हें हारने का डर था। इस संबंध में पूछे गए सवाल पर राहुल गांधी ने कहा कि आपातकाल में जो भी हुआ वह 'गलत' था और उसमें तथा आज की परिस्थिति में मूलभूत अंतर है।

राहुल गांधी ने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी में अंदरूनी लोकतंत्र को बढ़ावा देने की बात कई सालों से कर रहा हूं। इसके लिए मेरी ही पार्टी के लोगों ने मेरी आलोचना की थी। मैंने अपनी पार्टी के लोगों से कहा कि पार्टी में अंदरुनी लोकतंत्र लाना निश्चित तौर पर जरूरी है।  

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Chandrayaan-3 को लेकर ISRO का बड़ा खुलासा, क्या सच होगा आशियाने का सपना

Disha Salian Case से Maharashtra में सियासी भूचाल, अब नारायण राणे का बयान, उद्धव ठाकरे का 2 बार आया कॉल

Airlines ने लंदन हीथ्रो Airport पर फिर शुरू कीं उड़ानें, आग लगने से 18 घंटे बाधित था परिचालन

नागपुर हिंसा पर CM फडणवीस का नया बयान, दंगाइयों से होगी नुकसान की वसूली, नहीं चुकाने पर चलेगा बुलडोजर

Microsoft और Google को टक्कर देने की तैयारी में मोदी सरकार, बनाएगी Made in India वेब ब्राउजर

सभी देखें

नवीनतम

UP : मथुरा में होली पर दलितों को जबरन लगाया रंग, एक-दूसरे पर किया हमला, 42 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

UP : मथुरा में महिला से दुष्‍कर्म, दोषी तांत्रिक को 10 साल की सजा

UP : नाबालिग छात्रा को अगवा कर किया दुष्कर्म, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

Farmers Protest : किसानों ने जलाए मुख्यमंत्री भगवंत मान के पुतले, शंभू और खनौरी बॉर्डर से हटाए जाने का किया विरोध

LIVE : यशवंत वर्मा पर लगे आरोपों की जांच के लिए 3 सदस्यीय समिति का गठन

अगला लेख