Publish Date: Thu, 12 Sep 2019 (08:40 IST)
Updated Date: Thu, 12 Sep 2019 (12:37 IST)
नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका की नौसेना ने बंगाल की खाड़ी में संयुक्त युद्धाभ्यास शुरू कर दिया है। यह 6 दिनों तक चलेगा। आंध्रप्रदेश के विजाग बंदरगाह से इसका युद्धाभ्यास होगा। यह अभ्यास 6 दिनों तक चलेगा और इसमें नौसेना के जंगी जहाज हिस्सा लेंगे।
दोनों देशों की नौसेनाओं द्वारा 4 जहाजों में युद्धाभ्यास किया जाएगा। समुद्र चरण में समन्वित समुद्री संचालन शुरू कर दिया गया है। इससे पहले विजाग बंदरगाह पर नौसेनाओं ने आपसी पेशेवर संवाद भी किया। बंदरगाह चरण के अंतर्गत वे प्रशिक्षण गतिविधियों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और खेल प्रतियोगिताओं में भी शामिल हुए।
युद्धाभ्यास में भारतीय नौसेना मिसाइल जंगी जहाज आईएनएस खुकरी और समुद्री ऑफशोर पेट्रोल जहाज आईएनएस सुमेध का इस्तेमाल करेगी। इस 6 दिवसीय संयुक्त युद्धाभ्यास की शुरुआत 7 सितंबर को विजाग बंदरगाह पर हुई थी और भारत ने इसमें अतिरिक्त इंटीग्रल हेलीकॉप्टर भी उतारे हैं।