राष्‍ट्रपति मुर्मू के हाथों इंदौर को मिला देश के सबसे स्मार्ट शहर का खिताब

Webdunia
बुधवार, 27 सितम्बर 2023 (12:37 IST)
Smart city Indore : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज इंदौर में आयोजित स्मार्ट सिटी की नेशनल कॉन्फ्रेंस में इंदौर सहित 15 से ज्यादा शहरों को स्मार्ट सिटी के पुरस्कार वितरित किए। इंदौर सांसद, महापौर, कलेक्टर, कमिश्नर और स्मार्ट सिटी सीईओ ने लिया यह पुरस्कार।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इंदौर विशेष विमान से इंदौर पहुंचने के बाद वे इंदौर के विजयनगर में स्‍थित ब्रिलियंट कन्वेंशन पहुंचीं। इसके पहले गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने इंदौर विमानतल पर राष्ट्रपति मुर्मू का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत और अगवानी की। राज्यपाल मंगू भाई पटेल और सीएम शिवराज सिंह चौहान भी राष्ट्रपति का स्वागत करने पहुंचे।

बता दें कि इंदौर के आयोजन स्थल ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर पर 30 से ज्यादा शहरों के मेयर व सीईओ के अलावा प्रदेशभर से जनप्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।

सबसे स्‍मार्ट इंदौर : बुधवार को राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंदौर सहित 15 से ज्यादा शहरों को स्मार्ट सिटी के पुरस्कार वितरित किए। छह श्रेणी में अवार्ड जीतने वाले इंदौर को देश के सबसे स्मार्ट शहर का खिताब दिया गया। यह अवार्ड इंदौर में बुधवार को हुए स्मार्ट सिटी की नेशनल कॉफ्रेंस में दिए गए।

आयोजन में राष्‍ट्रपति के अलावा राज्यपाल मंगू भाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी समारोह में शामिल हुए। राज्य शासन की ओर से गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा देवी अहिल्या विमानतल पर राष्ट्रपति का स्वागत और अगुवाई की।
Edited by navin rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए खुशखबरी, केन्द्र सरकार ने बढ़ाया डीए

नासिक कुंभ के नाम को लेकर अखाड़ों में मतभेद, जानिए कब शुरू होगा मेला

ATM से अतिरिक्त निकासी पर शुल्क बढ़ा, जानिए कब से लागू होंगे यह charges

यूक्रेन के साथ युद्ध रोकने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पेशकश, NATO को दी चेतावनी

ईद पर मुंबई में विस्फोट और दंगों की चेतावनी, सुरक्षा बढ़ाई गई

सभी देखें

नवीनतम

मस्क ने X को अपनी ही कंपनी XAI को 33 अरब डॉलर में बेचा, जानिए क्यों

ट्रम्प का टैरिफ धमाका: कार बाजार पर संकट, चीन की चेतावनी

ISRO ने उपग्रहों के लिए स्टेशनरी प्लाज्मा थ्रस्टर का 1 हजार घंटे का जीवनकाल परीक्षण सफलतापूर्वक किया पूरा

24 घंटे, 15 झटके, 10 हजार मौतों की आशंका, ये है 200 साल में आए 7.7 तीव्रता वाले भूकंप से तबाही की पूरी कहानी

LIVE: म्यांमार में फिर भूकंप का झटका, 24 घंटे में 15वीं बार हिली धरती

अगला लेख