Hanuman Chalisa

इंदौर मनमाड़ रेल लाइन को मंजूरी, घटेगी मुंबई की दूरी, सस्ता होगा सफर

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 3 सितम्बर 2024 (10:43 IST)
indore manmad rail line : मोदी मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति (CCEA) ने इंदौर मनमाड़ रेल लाइन परियोजना को मंजूरी दे दी। इससे 2 प्रमुख वाणिज्यिक केंद्रों मुंबई तथा इंदौर के बीच 309 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन का रास्ता साफ हो गया। परियोजना की कुल लागत 18,036 करोड़ रुपए आंकी गई है। यह 2028-29 तक पूरी होगी। इंदौर पिछले 30 सालों से इस रेलवे मार्ग की मांग कर रहा था।
 
इंदौर और मनमाड के बीच नई लाइन सीधी संपर्क सुविधा प्रदान करेगी और परिवहन व्यवस्था में सुधार करेगी। इससे दोनों वाणिज्यिक शहरों के बीच की दूरी 200 किलोमीटर घट जाएगी। ट्रेन से सफर 4.5 घंटे कम हो जाएगा तथा किराया भी कम लगेगा।
 
यह परियोजना ‘मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी’ के लिए पीएम-गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान का परिणाम है जो एकीकृत योजना के जरिये संभव हो पाया है। यह लोगों, वस्तुओं तथा सेवाओं की आवाजाही के लिए निर्बाध संपर्क प्रदान करेगी। इस परियोजना के तहत महाराष्ट्र तथा मध्य प्रदेश के छह जिले आएंगे।
 
देश के पश्चिमी/दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों और मध्य भारत के बीच एक छोटा मार्ग प्रदान करके क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देगी। इससे श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर सहित उज्जैन-इंदौर क्षेत्र के विभिन्न पर्यटन/धार्मिक स्थलों पर पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी।
 
परियोजना के तहत 30 नए स्टेशन बनाए जाएंगे, जिससे बड़वानी जिले को बेहतर संपर्क मिलेगा। नई रेल लाइन से करीब 1,000 गांवों और लगभग 30 लाख आबादी के लिए संपर्क मुमकिन होगा।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cockroach Janta Party ने क्यों बनाया नया इंस्टाग्राम अकाउंट, क्या बोले अभिजीत दिपके

Maruti : महंगी होंगी मारुति की कारें, 30 हजार रुपए तक बढ़ सकती है कीमत, 1 जून से बढ़ेंगे दाम

मैं जॉर्जिया हूं... जानिए कितनी संपत्ति है इटली की PM मेलोनी की?

भारत क्यों नहीं आना चाहते Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दिपके, किस बात का सता रहा है डर

कौन है 'सीक्रेट किलर', जो भारत के दु‍श्मनों का बन रहा काल, 25 से ज्यादा आतंकियों को किया ढेर

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: बांद्रा में चौथे दिन भी रेलवे का अतिक्रमण विरोध अभियान जारी

राज्यसभा चुनाव की तारीखों का एलान: 10 राज्यों की 24 सीटों पर 18 जून को वोटिंग

भोजशाला पर फैसले के बाद पहला शुक्रवार: हिंदू पक्ष करेगा महाआरती, धार में पुलिस का फ्लैग मार्च

इजराइल की चालाकी या अमेरिका की मजबूरी? ईरान के खिलाफ जंग में US के खत्म हुए आधुनिक मिसाइल इंटरसेप्टर!

भीषण गर्मी पर CM योगी अलर्ट, अस्पताल, बिजली और राहत व्यवस्था पर सख्त निगरानी के निर्देश

अगला लेख