Hanuman Chalisa

अपने ढंग से चीन से निपटेगी भारत सरकार : इन्द्रेश कुमार

Webdunia
रविवार, 6 अगस्त 2017 (17:13 IST)
लखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य इन्द्रेश कुमार ने चीन और भारत के बीच चल रहे गतिरोध की पृष्ठभूमि पर रविवार को कहा कि भारत सरकार अपने ढंग से चीन से निपटेगी लेकिन हमें भी चीनी सामान का बहिष्कार करना चाहिए।
 
इन्द्रेश ने कहा कि भारत सरकार अपने ढंग से चीन से निपटेगी लेकिन हमें भी चीनी सामान का बहिष्कार कर हिसाब चुकता करना चाहिए। साथ ही उन्होंने 'स्वदेशी' की अपील करते हुए कहा कि भारत सरकार ने दुनिया के नक्शे में चीन और पाकिस्तान को कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया है।
 
उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ लखनऊ महानगर (पूरब) की ओर से आयोजित उत्सव में कहा कि 'जन खोया नहीं जाता, जमीन छोड़ी नहीं जाती'। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन हमारे समाज में नारी के प्रति सम्मान का उत्सव है। जिस समाज में नारी का सम्मान होता है, वहां ईश्वरीय शक्तियों का वास होता है और जहां नारी का सम्मान नहीं होता है, वहां राक्षसी शक्तियां जन्म लेती हैं। 
 
इन्द्रेश कुमार ने कहा कि हम प्रकृति के साथ भी रक्षाबंधन मनाते हैं। रक्षाबंधन सुरक्षा का भी अनुबंध है। हमारी स्वतंत्रता, सम्मान और संस्कृति सेना के कारण सुरक्षित है इसलिए हमें उनका भी सम्मान करना चाहिए। संघ का स्वयंसेवक चरित्र और व्यवहार के कारण जाना जाता है। भगवान राम और कृष्ण अपने चरित्र से जाने गए।
 
रक्षाबंधन पर स्वच्छता का संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि हम स्वयं से शुरुआत करें और निश्चय करें कि हम सार्वजनिक स्थान पर गंदगी नहीं करेंगे। उन्होंने अंत्योदय की परिभाषा बताते हुए कहा कि घर, समाज, जाति और धर्म में जो सबसे बाद में हो, वही अंत्योदय है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Ram Mandir Donation Row : SIT जांच में बड़ा खुलासा, CCTV में 70 बार चोरी की कोशिश का दावा, CM योगी बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे

BSNL का ₹259 ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च, 25Mbps अनलिमिटेड डेटा, कॉलिंग और OTT का मिलेगा फायदा

मौत का जाम, ब्रांडेड बोतलों में 'जहर' परोस रहा इंदौर का माफिया, जाम छलकाने से पहले हो जाएं अलर्ट!

केतन से क्यों नफरत करती थी सिया? पुलिस के सामने किया बड़ा खुलासा

Nothing Phone (3): ट्रांसपेरेंट डिजाइन और धांसू AI फीचर्स के साथ आ रहा है नथिंग का नया स्मार्टफोन, लीक हुई भारत में कीमत!

सभी देखें

नवीनतम

बॉलीवुड फ़िल्में जोड़ रही हैं भारत और लैटिन अमेरिका को

सरकारी स्कूलों में बड़ा बदलाव! योगी सरकार ने गुणवत्ता सुधार के लिए तेज की अकादमिक टीम की तैनाती

जम्मू कश्मीर में 6.2 तीव्रता का भूकंप, लोग दहशत में

चीन के बड़े कदम से और नीचे आ सकता है Gold, आखिर ऐसा क्या कर दिया China ने

अगला लेख