Hanuman Chalisa

चीन की ओर से घुसपैठ में आई कमी : पर्रिकर

Webdunia
शनिवार, 11 अप्रैल 2015 (16:47 IST)
पणजी। रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने शनिवार को कहा कि पिछले 1 साल में भारतीय सीमा में चीन  की ओर से घुसपैठ में कमी आई है जिसका कारण दोनों देशों के बीच विश्वास बहाली के लिए किए  गए उपाय हैं।
 
पर्रिकर ने अगले महीने तय प्रधानमंत्री मोदी की चीन यात्रा से पहले से कहा कि चीन के साथ सीमा  विवाद नया नहीं है। यह भारत की आजादी के समय से बना हुआ है। यह (सीमा) एक काल्पनिक  रेखा है और धारणा से संबंधित कुछ मुद्दे हैं।
 
उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों में हमने कुछ कदम उठाए हैं। हमने विश्वास का निर्माण किया है  और विवाद थम गया है। पिछले साल की तुलना में इस साल घुसपैठ (की घटनाओं) में कमी आई  है।
 
रक्षामंत्री ने कहा कि उनकी सेना उस क्षेत्र में चली आती है जिसे हम अपना मानते हैं, लेकिन ये  उलझन वाले क्षेत्र घट गए हैं तथा पिछले 1 साल के दौरान संख्या भी कम हुई है।
 
यह पूछे जाने पर कि क्या चीन यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री सीमा विवाद का मुद्दा उठाएंगे? उन्होंने  कहा कि मुझे लगता है कि जब वे (मोदी) वहां जाएंगे, वे कुछ मुद्दों को हल कर सकते हैं। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

CCSU के वैज्ञानिकों की बड़ी खोज, प्याज-लहसुन परिवार की इन 2 प्रजातियों में मिले कैंसर और डायबिटीज से बचाव के गुण

WhatsApp ला रहा 2 बड़े फीचर्स, ऑनलाइन यूजर्स को पहचानना और बैकअप मैनेज करना होगा आसान, जानिए कैसे करेंगे काम

कौन थे भरत तिवारी, 17 जून को क्या हुआ था, क्यों सुप्रीम कोर्ट पहुंचा एनकाउंटर मामला, कैसे मची बिहार की सियासत में खलबली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण, 150 पन्नों की रिपोर्ट तैयार, ट्रस्ट के पुनर्गठन के भी संकेत

बिना लाइसेंस चला सकेंगे यह सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, फीचर्स भी हैं दमदार

सभी देखें

नवीनतम

तेल निर्यात में राहत के बीच ट्रंप की चेतावनी, क्या मुश्किल में पड़ जाएगी US-Iran डील?

Positive IOD क्या है? कैसे बनता है भारतीय मानसून का 'रक्षक' और El Nino के असर को करता है कमजोर

TMC में बड़ा सियासी भूचाल: बागी गुट ने ममता बनर्जी को अध्यक्ष पद से हटाया, अभिषेक सस्पेंड

फिर से भारतीय छात्रों की पसंद क्यों बनी सिविल इंजीनियरिंग?

Top News : लखनऊ अग्निकांड पर योगी सरकार का बड़ा एक्शन, 22 राज्यों में बारिश, ममता को बड़ा झटका