Hanuman Chalisa

अबकी बार महंगाई की पढ़ाई पर मार, स्टेशनरी, ट्रांसपोर्टेशन सहित फीस बढ़ने से छात्रों का बजट भी हुआ बेकाबू

नृपेंद्र गुप्ता
बुधवार, 30 मार्च 2022 (14:25 IST)
नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के रास्ते देश में महंगाई एक बार फिर तेजी से पैर पसारती दिखाई दे रही है। मार्च में महंगाई बढ़ने से आम आदमी का बजट गड़बड़ा गया है। अब उसके सबसे बड़ी चुनौती अप्रैल का सामना करना है। 1 अप्रैल से कई स्कूलों में नया शिक्षा का नया सत्र भी शुरू हो रहा है। इस वर्ष शिक्षा पर महंगाई का ट्रिपल अटैक होने जा रहा है। बच्चों को स्कूल आने जाने के लिए ज्यादा ट्रांसपोर्टेशन शुल्क देना होगा, स्टेशनरी के ज्यादा दाम चुकाने होंगे साथ ही कोरोना खत्म होने की वजह से ट्यूशन फीस नहीं बल्कि पूरी फीस चुकानी होगी।

ALSO READ: 1 अप्रैल से ये चीजें महंगी, नए वित्त वर्ष में इन बदलावों से भी बढ़ेगी परेशानी
स्टेशनरी 15 से 25 प्रतिशत महंगी : कई राज्यों में अप्रैल से नया शिक्षा सत्र शुरू हो जाता है। इससे पहले मार्च में स्टेशनरी की कीमतों में 15 से 25 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। कॉपी, किताब, पेन, पेन्सिल जैसी आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ने से पैरेंट्स परेशान नजर आ रहे हैं। 
 
एक स्टेशनरी संचालक सुमित झा ने बताया कि इस वर्ष स्टेशनरी आइटम्स के दाम काफी तेजी से बढ़े हैं। कॉपियां 20 से 25 प्रतिशत बढ़ी है और किताबें भी 10 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ गए। सभी चीजें महंगी हो गई।
 
झा ने बताया कि कोरोना काल में कागजों की कई मिले बंद हो गई इस वजह से भी बाजार पर बुरा असर पड़ा और कॉपी किताबों के दाम बढ़ गए। तेल के भाव बढ़ने से भाड़ा और बढ़ेगा जिससे दाम अभी और भी बढ़ने की आशंका है।
 
इसी तरह मध्यम वर्ग से ताल्लुक रखने वाले पेरेंट शिखा गुप्ता का कहना है कि वैसे ही कोरोना के कारण 2 साल बाद स्कूल खुले तो हमने चैन की सांस ली, लेकिन इस बार बच्चों की कॉपी, किताब और अन्य वस्तुओं के दामों ने हमें हैरान कर दिया।
 
फीस : फर्निचर, खिलौने, स्टेशनरी के दाम बढ़ने से प्ले स्कूलों से लेकर हायर सेकेंडरी स्कूल और कॉलेज तक सभी प्रभावित हुए हैं। कोरोना की वजह से पिछले 2 साल लोगों ने केवल ट्यूशन फी चुकाई थी, ऐसे में उन्हें फीस के मामले में काफी राहत मिली थी।
 
बहरहाल अब स्थितियां सामान्य हो चली है। ऐसे में इस बार बच्चों को पूरी फीस चुकानी होगी। शिक्षण संस्थानों पर भी बढ़ती महंगाई की वजह से फीस बढ़ाने का दबाव है। ऐसे में कई स्कूलों ने ट्यूशन फीस समेत अन्य फीस भी बढ़ा दी है।


ट्रांसपोर्टेशन : देश में चुनाव खत्म होने के बाद से पेट्रोल डीजल के दाम लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं। मात्र 9 दिन में दोनों ईंधनों के दाम 5.20 रुपए प्रति लीटर बढ़ गए। इसका स्कूल और कॉलेज दोनों के छात्रों पर पड़ेगा। जो छात्र बस से शिक्षण संस्थान तक का सफर करते हैं उन्हें पहले की अपेक्षा ज्यादा ट्रांसपोर्टेशन फीस चुकानी होगी वहीं गाड़ी से आने जाने वालों पर भी पेट्रोल के दाम बढ़ने की कीमत चुकानी होगी।

पढ़ाई के बढ़ते खर्च से परेशान भावेश ओझा ने बताया कि पढ़ाई पर इस बार महंगाई का ट्रिपल अटैक हुआ है। उन्होंने कहा कि बच्चे की स्कूल फीस में 4000 रुपए का इजाफा हुआ है। स्कूल वैन के 1200 के बजाए 1500 रुपए देने होंगे। किताबों और स्टेशनरी का बजट भी करीब 1000 रुपए बढ़ गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

अगला लेख