suvichar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मार्च में महंगाई से हाहाकार : बिगड़ा आम आदमी का बजट, 'ड्रीम होम' से लेकर घर चलाने तक 'सब' महंगा

Advertiesment
Petrol diesel prices increase
नई दिल्ली। रूस यू्क्रेन के बीच करीब 1 माह से चल रहे युद्ध का असर अब भारत में भी दिखाई देने लगा है। मार्च में पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, खाद्य तेल, दूध, चाय, कॉफी, लोहा, सीमेंट सब महंगा हो गया। अचानक इन वस्तुओं के आम बढ़ने से पहले ही कोरोना की मार झेल रहे आम आदमी की परेशानी और बढ़ गई है। युद्ध अभी जारी है ऐसे में अन्य वस्तुओं के दाम भी तेजी से बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
webdunia
2 दिन में 1.60 रुपए महंगा हुआ पेट्रोल : 5 राज्यों में चुनावों की वजह से भले ही 137 दिनों ने तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल पर संयम रखा हो लेकिन अब मात्र 2 दिन में 1.60 रुपए प्रति दाम बढ़ गए। उल्लेखनीय है कि रूस यूक्रेन युद्ध की वजह से क्रूड ऑइल के दामों में आग लगी हुई है। 4 नवंबर 2021 को क्रूड 81.6 डॉलर प्रति बैरल था अब यह 115 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच चुका है। कहा जा रहा है कि क्रूड के दाम बढ़कर 185 रुपए प्रति बैरल हो सकते हैं। ऐसे में सरकार के सामने इसके बढ़ते दामों पर नियंत्रण करना आसान नहीं होगा। 
12 माह में 140 रुपए महंगी हुई रसोई गैस : इंडियन ऑइल ने 166 दिन बाद घरेलू रसोई गैस के दामों में 50 रुपए की वृद्धि की है। इसी के साथ देश के कई शहरों में घरेलू रसोई गैस 1000 रुपए के पार पहुंच गई। देश में सबसे महंगा गैस सिलेंडर पटना में है। लोगों को अब एक सिलेंडर के लिए 1048 रुपए चुकाने होंगे। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में गैस सिलेंडर की कीमत 1033 रुपए है। पिछले 12 माह में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 140 रुपए बढ़ चुके हैं।
webdunia
दूध, चाय, कॉफी भी महंगी : मार्च में दूध से लेकर चाय और कॉफी तक सब महंगा हो गया है। अमूल, पराग, सांची, मदर डेयरी ने इस माह अपने दाम 2 रुपए से 5 रुपए प्रति लीटर बढ़ा दिए हैं। चाय और कॉफी की कीमतों में 3 से 5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
 
महंगा हुआ घर का सपना : रूस यूक्रेन युद्ध की वजह से सरिया, सीमेंट, ईंट आदि भवन निर्माण सामग्री के दाम आसमान पर हैं। पिछले 1 माह में लोहा 25 प्रतिशत महंगा हो गया। सीमेंट की कीमतें भी 15 प्रतिशत बढ़ गई हैं। इस वजह से नए प्रोजेक्ट्स की कॉस्ट में 13 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। बहरहाल वक्त की नजाकत को देखते हुए रिअल स्टेट कंपनियों ने अपने प्रोजेक्ट्स की कीमतों में 5 से 12 प्रतिशत का इजाफा किया है।
 
अप्रैल में महंगे होंगे वाहन : देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी टाटा ने 1 अप्रैल से वाहनों के दाम बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। कंपनी अपने वाहनों की कीमतों में 2 से 2.5 प्रतिशत का इजाफा करेगी। इस्पात, एल्यूमिनियम समेत धातुओं के दाम बढ़ने की वजह से अन्य वाहन निर्माता कंपनियां भी जल्द ही इस तरह के कदम उठा सकती है।
 
तेजी से बढ़ेगी महंगाई : जैसे-जैसे पेट्रोल डीजल की कीमतों में वृद्धि होगी ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट बढ़ जाएगी। इससे सभी वस्तुओं और सेवाओं के दाम भी बढ़ने के आसार हैं। इससे आम आदमी का बजट बुरी तरह गड़बड़ा जाएगा।  

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अहीर रेजिमेंट बनाने की मांग को लेकर दिल्ली गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर प्रदर्शन, लगा जाम