असम DGP को राहुल गांधी पर FIR के निर्देश, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अवरोधक तोड़े

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा- हमने अवरोधक तोड़े हैं, कानून नहीं तोड़ेंगे

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 23 जनवरी 2024 (14:08 IST)
  • राहुल की यात्रा को गुवाहाटी में प्रवेश से रोका
  • गुस्साए कार्यकर्ताओं ने तोड़े अवरोधक
  • राहुल ने छात्रों को किया संबोधित
Rahul Gandhi Bharat Jodo Nyaya Yatra News: असम में एक तरफ राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा को मंगलवार को गुवाहाटी में प्रवेश करने से रोक दिया है, वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और अवरोधक तोड़ दिए। इस बीच, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने राहुल गांधी के खिलाफ मामला (FIR) दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
 
मुख्‍यमंत्री हिमंत ने कहा कि पुलिस महानिदेशक (DGP) को भीड़ को उकसाने के लिए राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश दिया गया है। दूसरी ओर, राहुल गांधी ने शहर के बाहरी इलाके में पार्टी समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कहा कि हमने अवरोधक तोड़े हैं, लेकिन कानून नहीं तोड़ेंगे। 
 
दरअसल, यात्रा को शहर की सीमा में प्रवेश करने से रोकने के लिए दो स्थानों पर अवरोधक लगाए गए थे। पुलिस को कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए बल प्रयोग भी करना पड़ा। इससे पहले राहुल के गुवाहाटी में प्रवेश करने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। कांग्रेस नेता ने रास्ते में विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों को संबोधित भी किया।
 
राहुल ने अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को 'बब्बर शेर' कहते हुए कहा कि आपको यह नहीं सोचना चाहिए कि हम कमजोर हैं। हमने अवरोधक तोड़े हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने विश्वविद्यालय में मेरा कार्यक्रम रद्द कर दिया, लेकिन विद्यार्थियों ने मुझे विश्वविद्यालय के बाहर सुना। राहुल ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता किसी से नहीं डरते। हम जल्द ही असम में भाजपा को हराएंगे और कांग्रेस की सरकार बनाएंगे।
 
राहुल ने कहा कि हम जानते हैं कि पुलिस अधिकारियों ने अच्छा काम किया और आदेशों का पालन किया। एक व्यक्ति आया और बस (यात्रा) के आगे लेट गया। हम आपके खिलाफ नहीं हैं। हम उस मुख्यमंत्री के खिलाफ हैं, जो सबसे भ्रष्ट है। हमारी लड़ाई उनसे हैं। राहुल ने कहा कि पुलिसकर्मी भी उनके भाषण पर तालियां बजा रहे हैं लेकिन उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए।
 
कांग्रेस ने ट्‍विटर पर कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा की बुलंद आवाज से डरी-सहमी असम सरकार ऐसी कायर और शर्मनाक हरकतों से बाज नहीं आ रही। BJP ये न भूले कि ये जनता की आवाज है, इसे किसी भी कीमत पर कुचला और दबाया नहीं जा सकता। हमारी राह के ये कांटे, हमारी हिम्मत को और बढ़ा रहे हैं, हमें और मजबूत कर रहे हैं।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CM देवेंद्र फडणवीस का राज ठाकरे पर पलटवार, बोले- आपको भी गिरफ्तार किया जा सकता है, लेकिन...

भारतीय खिलाड़ियों की जासूरी करवाएगी BCCI , इस बात का लगाएगा पता

28 राज्यों को मिले नए भाजपा अध्यक्ष, कब आएगा यूपी का नंबर, किसका दावा सबसे मजबूत?

बिहार से किस तरह तमिलनाडु पहुंचा SIR विवाद, चिदंबरम ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल

प्याज की कीमतों से गिरावट से किसान परेशान, CM फडणवीस से की यह मांग

सभी देखें

नवीनतम

Prayagraj : नवजात को हाथों में उठाकर निकले माता-पिता, कलेजा चीरकर रख देगा प्रयागराज का यह वीडियो

भगवान कृष्ण दुनिया के पहले ज्ञात मध्यस्थ थे, सुप्रीम कोर्ट ने ऐसा क्यों कहा

शिबू सोरेन के निधन पर भावुक हुए हेमंत सोरेन, बोले- झारखंड और आदिवासियों का सुरक्षा कवच थे पिता

Airtel यूजर्स हैं तो रखें ध्यान, 40 प्रतिशत सस्ती है सर्विस

पिछले 5 वर्षों में कितनी GST चोरी पकड़ी, सरकार ने लोकसभा में दिया यह जवाब

अगला लेख