जियो प्लेटफॉर्म्स के 0.39 प्रतिशत शेयर लेगी इंटेल कैपिटल, निवेश 1895 करोड़ रुपए

Webdunia
शुक्रवार, 3 जुलाई 2020 (09:47 IST)
नई दिल्ली। इलेक्ट्रॉनिक चिप निर्माता कंपनी इंटेल कैपिटल अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाले रिलायंस इंडस्ट्रीज समूज की कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स में 1,894.50 करोड़ रुपए में 0.39 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगी। कंपनियों ने एक बयान में शुक्रवार को यह जानकारी दी।
ALSO READ: रिलायंस जियो का देशी वीडियो कांफ्रेंसिंग ऐप 'Jiomeet' अब सबके लिए हुआ ओपन
इंटेल कैपिटल ऐसी 12वीं कंपनी है जिसने भारत में दूरसंचार एवं डिजिटल सेवा बाजार में तेजी से उभरी जियो प्लेटफॉर्म्स में हाल में निवेश किया है। इसके साथ ही इन कंपनियों से जियो प्लेटफॉर्म्स में हाल में आया कुल शेयर पूंजी निवेश 1,17,588.45 करोड़ रुपए हो गया है।
 
रिलायंस इंडस्ट्रीज और जियो प्लेटफॉर्म्स ने एक संयुक्त बयान में कहा कि इंटेल कैपिटल जियो प्लेटफॉर्म्स में 1,894.50 करोड़ रुपए का निवेश करेगी, जो कंपनी के शेयर मूल्य के हिसाब से 0.39 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर होगा।
 
बयान के अनुसार यह निवेश में शेयर मूल्य के हिसाब से कंपनी का मूल्यांकन 4.91 लाख करोड़ रुपए और उद्यम के हिसाब से मूल्यांकन 5.16 लाख करोड़ रुपए तय कर किया गया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सपने टूटे, भविष्य पर संकट, अमेरिका से लौटे अवैध प्रवासियों की दर्दनाक कहानी

Mahakumbh 2025 : आचमन तो छोड़िए, नहाने योग्य भी नहीं संगम का पानी, CPCB की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

EPFO बना रहा है रिजर्व फंड, जानिए एम्प्लॉइज को क्या होगा फायदा

मृत्यु कुंभ में बदला महाकुंभ, बिना पोस्टमार्टम शवों को बंगाल भेजा, ममता बनर्जी ने CM योगी पर लगाए आरोप

अयोध्या में भगदड़ मचाने की साजिश, राम मंदिर दर्शन मार्ग पर गिराया ड्रोन

सभी देखें

नवीनतम

छत्तीसगढ़ के बाद गुजरात नगर निकाय चुनावों में भाजपा की बंपर जीत, 68 में 60 पर कब्जा, क्या बोले PM मोदी

पटना के भीड़भाड़ वाले इलाके में पुलिसकर्मियों पर गोलीबारी, 4 लोग हिरासत में लिए गए

सपने टूटे, भविष्य पर संकट, अमेरिका से लौटे अवैध प्रवासियों की दर्दनाक कहानी

Mahakumbh 2025 : आचमन तो छोड़िए, नहाने योग्य भी नहीं संगम का पानी, CPCB की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

CEC राजीव कुमार हुए सेवानिवृत्त, LS और JK विधानसभा समेत अनेक चुनाव कराए संपूर्ण

अगला लेख