IPS सोनाली मिश्रा बनीं RPF की पहली महिला DGP, जानिए उनका मध्य प्रदेश कनेक्शन?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 13 जुलाई 2025 (08:12 IST)
First Woman RPF DGP : वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सोनाली मिश्रा रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की पहली महिला महानिदेशक नियुक्त की गई हैं। मिश्रा मध्यप्रदेश कैडर की 1993 बैच की भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी हैं।
 
कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने 31 अक्टूबर 2026 को उनकी सेवानिवृत्ति तक मिश्रा की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। वह 31 जुलाई को सेवानिवृत्त होने वाले वर्तमान महानिदेशक मनोज यादव से पदभार ग्रहण करेंगी।
 
अधिकारियों ने बताया कि मिश्रा आरपीएफ का नेतृत्व करने वाली पहली महिला अधिकारी होंगी। अन्य कर्तव्यों के अलावा रेलवे संपत्ति और यात्रियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी आरपीएफ की है।
 
सोनाली मिश्रा फिलहाल मध्यप्रदेश पुलिस में अतिरिक्त महानिदेशक (चयन) हैं। वह जबलपुर में डीआइजी रहीं और उन्होंने पुलिस मुख्यालय में आइजी इंटेलीजेंस के पद पर भी काम किया। वे बीएसएफ मुख्यालय, दिल्ली और कश्मीर घाटी में भी काम कर चुकी हैं। वे जालंधर स्थित सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) पंजाब फ्रंटियर में आइजी के रूप में तैनात रह चुकी हैं। साथ ही वह खुफिया विभाग की आइजी भी रह चुकी हैं। 
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख