Hanuman Chalisa

आईआरसीटीसी मामले में राबड़ी और तेजस्वी को बड़ी राहत, 19 नवंबर को होगी सुनवाई

Webdunia
शनिवार, 6 अक्टूबर 2018 (13:19 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली की पटियाला हाउस अदालत से आईआरसीटीसी होटल मामले में शनिवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के विरोध के बावजूद बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और उनके पुत्र पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव तथा अन्य आरोपियों की जमानत याचिका मंजूर करते हुए उन्हें एक बड़ी राहत दे दी।


अदालत ने सभी आरोपियों को एक एक लाख रुपए के निजी मुचलके पर जमानत मंजूर की है। मामले की अगली सुनवाई 19 नवंबर को होगी। शनिवार को सुनवाई के समय राबड़ी देवी के अलावा, तेजस्वी, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रेमचंद गुप्ता और सरला गुप्ता उपस्थित थीं।

लालू यादव के संबंध में अदालत को बताया गया कि वे अस्पताल में भर्ती हैं और डॉक्टर ने उन्हें पूर्ण विश्राम की सलाह देते हुए यात्रा नहीं करने को कहा है। अदालत ने लालू यादव को 19 नवंबर को वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के जरिए पेश करने का निर्देश दिया है। पिछली सुनवाई के दौरान लालू प्रसाद यादव को हाजिर करने का अदालत ने आदेश दिया था।

यादव इस समय चारा घोटाले मामले में सजा भुगत रहे हैं और झारखंड की जेल में बंद हैं। इससे पहले सीबीआई ने अदालत में राबड़ी देवी, तेजस्वी और अन्य की जमानत का यह कहते हुए विरोध किया था कि नियमित जमानत मिलने से जांच प्रभावित हो सकती है।

यह मामला वर्ष 2004 से 2009 के बीच का है। इस दौरान लालू प्रसाद रेलमंत्री थे। यह मामला रांची और और पुरी स्थित बीएनआर होटल की निविदा दिए जाने से जुड़ा है। सीबीआई का आरोप है कि नियमों का उल्लंघन कर इन होटलों के टेंडर विनय कोच की कंपनी मेसर्स सुजाता होटल्स को दे दिए गए थे।

प्रवर्तन निदेशालय ने 27 जुलाई को सीबीआई की प्राथमिकी पर धनशोधन का मामला दर्ज किया था। मामले में फर्जी कंपनियों के जरिए कथित रूप से पैसा हस्तांतरित करने की जांच की जा रही है। (वार्ता)
< > IRCTC case, Rabri Devi, Tejasvi Yadav, Delhi court, CBI आईआरसीटीसी मामला, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, दिल्‍ली अदालत, सीबीआई< >

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांगो में इबोला वायरस का नया खौफ, बच्चों में संक्रमण बढ़ने की आशंका, WHO का अलर्ट

वित्‍तमंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- सिर्फ आलोचना करते हैं, नहीं दिखती भारत की तरक्की

Mamata Banerjee : TMC में बगावत तेज, काकोली घोष दस्तीदार के बेटे ने ममता बनर्जी समेत 5 नेताओं पर ठोका मानहानि का मुकदमा

क्या समाप्त होने वाला ईरान-अमेरिका युद्ध, समझौते के कितने करीब दोनों देश, होर्मुज पर किसका कंट्रोल

ईरान ने शांति समझौते से किया इनकार, कहा- अभी तारीख तय नहीं, किसने कहा था 24 घंटे में होगी डील?

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका-ईरान डील का असर: सस्ता हुआ क्रूड ऑयल, कब घटेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम?

LIVE: अमेरिका ईरान डील से शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 1123 अंक बढ़ा

Top News 15 June : अमेरिका-ईरान समझौते से तेल कीमतों में राहत, नोएडा से पहली फ्लाइट

मिडिल ईस्ट में खत्म होगी जंग, ट्रंप के 80वें जन्मदिन पर अमेरिका-ईरान ऐतिहासिक समझौते का एलान, गिरे तेल के दाम

महाराष्ट्र के सोलापुर में भीषण हादसा, कुएं में गिरी श्रद्धालुओं से भरी वैन, 4 बच्‍चों समेत 8 की मौत

अगला लेख