khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिल्ली में IS का आतंकवादी गिरफ्तार, देना चाहता था बड़ी वारदात को अंजाम

Advertiesment
IS Terrorist
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस को शनिवार सुबह बड़ी सफलता मिली, जब नई दिल्ली के धौलाकुआं से उसने आईएसआईएस के एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया। दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने मुठभेड़ के बाद आतंकवादी को गिरफ्तार किया। उसके पास से आईईडी भी बरामद हुई है।
विशेष शाखा के उपायुक्त प्रमोद सिंह कुशवाहा ने बताया कि आतंकवादी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ धौलाकुआं से करोलबाग के बीच रास्ते में रिज रोड पर हुई।
 
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रिज रोड इलाके से दिल्ली पुलिस ने कुख्यात आतंकवादी संगठन आईएसआईएस से कथित रूप से जुड़े एक व्यक्ति को आईईडी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।
 
पुलिस के साथ संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद शुक्रवार की रात आरोपी को गिरफ्तार किया गया। दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ के उपायुक्त प्रमोद सिंह कुशवाहा ने बताया कि धौलाकुआं और करोलबाग के बीच रिज रोड पर संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया। विस्तृत ब्योरे की प्रतीक्षा है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जान से मारने की धमकी मिलने के बाद पूजा भट्ट ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट किया