ईशा अंबानी 'स्मिथसोनियन नेशनल म्यूजियम ऑफ एशियन आर्ट' के बोर्ड में

Webdunia
गुरुवार, 28 अक्टूबर 2021 (12:58 IST)
नई दिल्ली। अमेरिका के वॉशिंगटन डी सी में स्थित ‘स्मिथसोनियन नेशनल म्यूजियम ऑफ एशियन आर्ट’ के बोर्ड में ईशा अंबानी की नियुक्ति की गई है। ईशा अंबानी बोर्ड की सबसे युवा सदस्य हैं, बोर्ड में उनकी नियुक्ति 4 वर्ष के लिए की गई है।
 
बोर्ड के में ईशा अंबानी के अलावा कैरोलिन ब्रेहम और पीटर किमेलमैन को भी नियुक्त किया गया है। 
17 सदस्यीय बोर्ड में अमेरिका के उपराष्ट्रपति, अमेरिका के मुख्य न्यायधीश, अमेरिकी सीनेट के 3 सदस्य और अमेरिकी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव के 3 सदस्य शामिल होते हैं।
 
स्मिथसोनियन नेशनल म्यूजियम ऑफ एशियन आर्ट की प्रेस रिलीज में ईशा अंबानी की पर्सनेल्टी का जिक्र करते हुए उन्हें भारत में डिजिटल क्रांति का अगुआ बताया गया है। वे रिलायंस जियो इनफोकॉम की निदेशक हैं। वे जियो प्लेटफॉर्म में निवेश लाने वाली टीम उस का हिस्सा थीं, जिसने फेसबुक के 5.7 अरब डॉलर के सौदे को अंजाम दिया था।
 
संग्रहालय के निदेशक चेस एफ.रॉबिन्सन ने कहा कि संग्रहालय के अपने सहयोगियों की ओर से, मुझे बोर्ड में इन विशिष्ट नए सदस्यों का स्वागत करते हुए बेहद प्रसन्नता हो रही है, मैं नए बोर्ड सदस्यों को बधाई देता हूं। इन प्रतिभाशाली नए सदस्यों के विजन और जुनून हमारे संग्रह और विशेषज्ञता को और अधिक सम्मोहक बनाएगा। हमारे संग्रह का विस्तार करने और एशियाई कला और संस्कृतियों को समझने के हमारे प्रयासों को और तेज करेगा। 
 
1923 में स्थापित स्मिथसोनियन नेशनल म्यूजियम ऑफ एशियन आर्ट’ ने अपने असाधारण संग्रह और प्रदर्शनियों, अनुसंधान, कला संरक्षण और संरक्षण विज्ञान की अपनी सदियों पुरानी परंपरा और उत्कृष्टता के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा हासिल की है। म्यूजियम 2023 में अपने शताब्दी वर्ष की तैयारी कर रहा है, ऐसे में नए बोर्ड की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख