Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

इसराइल - हमास में जंग, तेल अवीव के लिए 14 अक्टूबर तक उड़ान नहीं भरेंगे एयर इंडिया के विमान

हमें फॉलो करें Air India
, रविवार, 8 अक्टूबर 2023 (14:54 IST)
Israel Hamas war : इसराइल के तेल अवीव पर शनिवार को हमास आतंकवादियों के हमला करने के बाद एयर इंडिया ने वहां की सभी उड़ानें 14 अक्टूबर तक रद्द कर दी हैं।
 
कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तेल अवीव जाने वाली और वहां से आने वाली सभी उड़ानें 14 अक्टूबर तक रद्द कर दी गई हैं।
 
एयर इंडिया के प्रवक्ता के अनुसार, टिकट बुक कर चुके यात्रियों को उनकी जरूरत के अनुसार पूरा सहयोग दिया जाएगा।
 
एयरलाइन तेल अवीव के लिए 5 साप्ताहिक उड़ानें संचालित करती है। ये उड़ानें- सोमवार, मंगलवार, गुरुतिवार, शनिवार और रविवार को होती हैं।
 
शनिवार को नई दिल्ली से तेल अवीव के लिए उड़ान संख्या एआई 139 और वापसी की उड़ान एआई 140 को रद्द कर दिया गया था। 
 
उल्लेखनीय है कि हमाल द्वारा इसराइल में किए गए हमले में 300 से ज्यादा लोग मारे गए। जवाबी कार्रवाई में इसराइली सेना ने गाजा पर हमला कर 232 लोगों की जान ले ली।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

40 साल बाद भारत लौटा आईओसी सत्र, क्या ओलंपिक खेल भारत लाने का नीता अंबानी का सपना सच होगा?