Festival Posters

इसरो का जीसैट-6ए से सपर्क टूटा, संपर्क जोड़ने की हो रही कोशिश

Webdunia
सोमवार, 2 अप्रैल 2018 (10:24 IST)
बेंगलुरु। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने कहा है कि 29 मार्च को प्रक्षेपित किए गए जीसैट-6ए उपग्रह के साथ उनका संपर्क टूट गया है और उससे फिर से संपर्क जोड़ने की कोशिश की जा रही है। साथ ही शुरुआती डेटा से यह जाहिर हो रहा है कि इसके ठीक होने की गुंजाइश है। भारत का यह नया संचार उपग्रह मिलिट्री एप्लीकेशन से लैस है।
 
 
अंतरिक्ष एजेंसी का उपग्रह से उस वक्त संपर्क टूट गया, जब इसने तीसरे और आखिरी कदम के तहत इंजन को चालू करने की कोशिश की ताकि उपग्रह को लक्षित स्थान तक पहुंचाया जा सके। इसे आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से 29 मार्च को प्रक्षेपित किया गया था।
 
इसरो अध्यक्ष के. सिवन ने कहा कि शुरुआती डेटा से यह जाहिर होता है कि इसके ठीक होने की गुंजाइश है लेकिन उपग्रह से संपर्क स्थापित होना जरूरी है। जब कभी गड़बड़ी होती है तो उपग्रह सेफ मोड में चला जाता है और यह फौरन पहले वाली स्थिति में लौट आता है लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ।
 
उन्होंने कहा कि एक बार हम संपर्क स्थापित कर लें, फिर हम आगे का कार्य कर पाएंगे। सिवन ने स्थिति ठीक होने के संबंध में एक सवाल के जवाब में कहा कि फिलहाल शुरुआती डेटा से यह जाहिर हो रहा है कि हमारे पास गुंजाइश है, हम कोशिश कर रहे हैं।
 
अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि जीसैट-6ए को उसकी कक्षा में ऊपर उठाने का दूसरा ऑपरेशन शनिवार को सफलतापूर्वक किया गया था लेकिन 1 अप्रैल को होने वाले तीसरे और आखिरी चरण में उपग्रह से संपर्क टूट गया। दरअसल, किसी उपग्रह को 3 चरणों में उसकी कक्षा में स्थापित किया जाता है।
 
इसरो का मुख्यालय बेंगलुरु में है। 2,140 किग्रा वजन के जीसैट-6ए को जीएसएलवी-एफ08 रॉकेट से प्रक्षेपित किया गया था। रॉकेट के तीसरे चरण में एक क्रायोजेनिक इंजन लगा हुआ था। उपग्रह का लक्ष्य दूरदराज में स्थित जमीनी टर्मिनलों के जरिए मोबाइल संचार में मदद करना है।
 
इसरो उपग्रह को उसकी कक्षा में स्थापित करने के ऑपरेशन के बारे में अपनी वेबसाइट पर सामान्य तौर पर जानकारी देता है लेकिन इसने आखिरी अपडेट 30 मार्च को दिया था। बहरहाल, इसरो ने यह नहीं बताया है क्या गड़बड़ी हुई है? हालांकि, रिपोर्टों से पता चलता है कि गड़बड़ी उपग्रह की ऊर्जा प्रणाली से संबद्ध है। इसरो अध्यक्ष के. सिवन के लिए यह पहला मिशन है जिन्होंने जनवरी में अंतरिक्ष एजेंसी की कमान संभाली थी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अरविंद केजरीवाल को अन्ना हजारे की बड़ी सलाह, शराब घोटाले में बरी होने पर आया रिएक्शन

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ किया 'खुली जंग' का ऐलान, क्यों हैं दोनों देशों के बीच तनाव, भारत पर क्या होगा असर

Aadhaar center ढूंढना हुआ आसान, UIDAI ने Google Maps के साथ की बड़ी साझेदारी, जानें कैसे मिलेगी मदद

केजरीवाल कट्टर ईमानदार, अरविंद केजरीवाल बोले- मुझे रोकने का एक ही रास्ता मेरा कत्ल करा दो

शराब घोटाले में बरी होने पर फूट-फूटकर रोए केजरीवाल, कहा- हमारे खिलाफ सबसे बड़ा षडयंत्र

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: इजराइल ने खामेनेई और राष्ट्रपति पजेश्कियन को निशाना बनाया

ईरान ने 8 देशों पर एक साथ दागीं मिसाइलें, ट्रंप ने किया 'रेजीम चेंज' का ऐलान, तेहरान में हड़कंप, इजरायल-ईरान अटैक की 10 बड़ी बातें

ईरान पर अमेरिका-इजराइल का बड़ा हमला : क्या मोदी की यात्रा और 'स्ट्राइक' की टाइमिंग महज इत्तेफाक है?

कूनो में बढ़ा चीतों का कुनबा, बोत्स्वाना से लाए गए 9 चीतों को क्वारेंटाइन बाड़े में छोड़ा गया

अटैक के बीच खामेनेई को सुरक्षित जगह भेजा, लोगों को घरों में रहने के निर्देश, क्‍या है इजरायल का ‘ऑपरेशन शील्‍ड ऑफ जुदाह?

अगला लेख