Festival Posters

30 दिनों के सफर के बाद Chandrayaan 2 चांद की कक्षा में करेगा प्रवेश

Webdunia
मंगलवार, 20 अगस्त 2019 (08:09 IST)
बेंगलुरु। भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो (ISRO) मंगलवार को सुबह 8.30 से 9.30 बजे के बीच Chandrayaan 2 के तरल रॉकेट इंजन को दाग कर उसे चांद की कक्षा में पहुंचाने का अभियान पूरा करेगा। लगभग 30 दिनों की यात्रा के बाद भारत का Chandrayaan 2 अपने लक्ष्य के निकट है। अब ISRO के लिए भी कठिन अग्निपरीक्षा है।
 
यह इस मिशन के सबसे मुश्किल अभियानों में से एक है, क्योंकि अगर सैटेलाइट चंद्रमा पर उच्च गति वाले वेग से पहुंचता है, तो वह उसे उछाल देगा और ऐसे में वह गहरे अंतरिक्ष में खो जाएगा, लेकिन अगर वह धीमी गति से पहुंचता है तो चंद्रमा का गुरुत्वाकर्षण चंद्रयान 2 (Chandrayaan 2) को खींच लेगा और वह सतह पर गिर सकता है।
 
वेग बिलकुल ठीक होना चाहिए और योजना के अनुसार ऑपरेशन के लिए चंद्रमा की बजाय ऊंचाई पर ही गति सटीक होनी चाहिए। एक छोटी सी गलती भी मिशन को नाकाम कर सकती है।
 
यान के चांद की कक्षा में प्रवेश कर जाने के बाद 2 सितंबर को यह अपने साथ ले जाए गए लैंडर विक्रम को छोड़ देगा। इसके बाद विक्रम लैंडर चांद के 2 चक्कर काटने के बाद 7 सितंबर को चंद्रमा की सतह पर लैंड करेगा। यह सिर्फ चंद्रयान-2 के लिए ही नहीं, बल्कि वैज्ञानिकों के लिए भी परीक्षा की घड़ी होगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भाजपा का टूटेगा सपना, नीतीश की चमकेगी किस्मत, RJD सबसे बड़ा दल!

Delhi Blast : कैसे फेल हो गया डॉ. उमर नबी का प्लान, 6 दिसंबर को कैसे और कहां करना चाहता था विस्फोट

दिल्ली धमाका केस में पुलिस को बड़ी कामयाबी, फरीदाबाद में मिली लाल कार, आखिर क्या है इस कार का रहस्य

भूटान से लौटते LNJP अस्पताल पहुंचे पीएम मोदी, घायलों से मिले

फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी पर उठे सवाल, VC ने इस तरह दी सफाई

सभी देखें

नवीनतम

बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम 2025 : दलीय स्थिति

बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की हार के 4 बड़े कारण, तेजस्वी को राहुल से दोस्ती करना पड़ा भारी

बिहार विधानसभा चुनाव में चल गया ‘मध्यप्रदेश फॉर्मूला’, NDA की प्रचंड जीत में महिला वोटर्स बनीं गेमचेंजर?

LIVE: Bihar Election Result 2025 जीतनराम मांझी ने कहा- मुख्‍यमंत्री तो नीतीश कुमार ही बनेंगे

नीतीश कुमार का फिर मुख्‍यमंत्री बनना तय, भाजपा का सपना मिलेगा धूल में

अगला लेख