मंगल के बाद इसरो की नजरें शुक्र और बृहस्पति पर

Webdunia
बुधवार, 4 जनवरी 2017 (22:39 IST)
तिरुपति। अपने सफल 'मार्स ऑर्बिटर मिशन' के बाद इसरो की नजर बृहस्पति और शुक्र पर जाने के अंतर ग्रहीय मिशन पर है।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के सहायक निदेशक एम नागेश्वर राव ने कहा, हम अन्य ग्रहों पर गौर कर रहे हैं, जहां हम नई जानकारी जुटा सकें। इसलिए उनमें से दो बृहस्पति और शुक्र हैं। अभियान के तहत यह विश्लेषण किया जाएगा कि हमें किस तरह के उपग्रह बनाने होंगे और हमें किस तरह के रॉकेट की जरूरत होगी। 
 
उन्होंने यहां भारतीय विज्ञान कांग्रेस के एक सत्र में कहा, अध्ययन जारी है और एक ठोस योजना बनाने में कुछ बरस लग सकते हैं। उन्होंने बताया कि शुक्र पर उपग्रह भेजने का मौका 19 महीने में एक बार आता है।
 
उन्होंने बताया कि मार्स ऑर्बिटर मिशन के लिए एक 'फॉलो अप' मिशन की भी योजना बनाई जा रही है। हम मंगल के 70000 किलोमीटर करीब जाना चाहते हैं। चंद्रयान 2 के लिए भी काम जारी है। परियोजना में एक लैंडर और एक रोवर शामिल है।
 
इसलिए पहली बार इसरो का चंद्रमा पर अपना लैंडर होगा जो अंतरिक्ष एजेंसी को चंद्रमा के बारे में ब्योरा देगा। इस बार इसरो इस परियोजना पर अकेले काम करेगा। चंद्रयान 2 को अगले साल भेजे जाने की उम्मीद है। (भाषा)
Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख