Video : रोने लगे ISRO प्रमुख, PM मोदी ने गले लगाकर बढ़ाया हौसला

Webdunia
शनिवार, 7 सितम्बर 2019 (08:51 IST)
बेंगलुरु। चन्द्रमा की सतह पर उतरने से महज 2.1 किलोमीटर पहले चंद्रयान-2 (Chandrayaan-2) के लैंडर विक्रम का धरती पर स्थित मिशन कंट्रोल रूम से संपर्क टूट गया था। शनिवार सुबह ISRO के वैज्ञानिकों को पीएम मोदी ने संबोधित किया। जब संबो‍धन के बाद मुख्यालय से जा रहे थे तो ISRO प्रमुख के. सिवन उन्हें मुख्यालय से बाहर छोड़ने के लिए आए, तब एक भावुक पल आया। सिवन रोने लगे। मिशन प्रमुख सिवन को पीएम मोदी ने गले लगा लिया और पीठ थपथपाने लगे। के. सिवन उनसे गले मिलकर रोने लगे।
 
उन्होंने एक बड़े भाई की तरह सिवन को सांत्वना दी। इस दौरान पीएम मोदी भी काफी भावुक हो गए थे। उन्होंने कई देर तक सिवन को गले लगाए रखा और उनकी पीठ पर हाथ फेरते रहे और कहा कि सब ठीक हो जाएगा। इससे पहले शुक्रवार देर रात को पीएम मोदी ने सिवन को गले लगाया था। 
ALSO READ: Chandrayaan-2 : वे महत्वपूर्ण 15 मिनट जब अपने रास्ते से भटक गया इसरो का लैंडर विक्रम
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि मैं आपके चेहरों पर मायूसी को समझ सकता हूं। यान से जब संपर्क टूटा, वह क्षण मैंने भी आपके साथ उतना ही महसूस किया, हमारा हौसला और बुलंद हुआ है।
 ALSO READ: ISRO वैज्ञानिकों से बोले मोदी, हमारे रास्ते में एक रुकावट आई हो, मंजिल के रास्ते से डिगे नहीं हैं
चांद को छूने का हमारा संकल्प और मजबूत हो गया है, हम बहुत करीब आ गए थे लेकिन हमें और आगे जाना है। हमारे अंतरिक्ष वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत के कारण असंख्य लोगों को बेहतर जिंदगी मिली। हमारे अंतरिक्ष कार्यक्रम में अभी सर्वश्रेष्ठ होना बाकी है, भारत आपके साथ है। आज मिली सीख हमें और मजबूत तथा और बेहतर बनाएगी, एक नई सुबह होगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

5000 धर्मांतरण, लव जिहादियों की गैंग, माफिया से कनेक्शन, छांगुर का दिल दहलाने वाला सच

ED के सामने पेश हुए रॉबर्ट वाड्रा, पत्नी प्रियंका गांधी भी थीं साथ

AI हादसे की शुरुआती रिपोर्ट ने खड़े किए सवाल, क्या हैं DGCA के नए आदेश

नूंह में मजार क्षतिग्रस्त, कड़ी सुरक्षा के बीच बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा शुरू, 2023 में भड़की थी हिंसा

Hate Speech पर SC सख्त, केंद्र और राज्यों को सख्त निर्देश, नफरत फैलाने वाले कंटेंट बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे, तुरंत लगाएं लगाम

सभी देखें

नवीनतम

अचानक पुतिन पर क्यों भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस को सख्त चेतावनी, 50 दिन में युद्ध का हल करो

बिना रुकावट के कारोबार सिर्फ हमारे नहीं, पूरी दुनिया के हित में, चीनी विदेश मंत्री से बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर

Weather Update : महाराष्ट्र के विदर्भ में बाढ़ ने मचाई तबाही, 8 लोगों की मौत, घर और फसलों को भारी नुकसान

सीएम डॉ. यादव ने दुबई से किया बाबा महाकाल को नमन, सवारी में शामिल श्रद्धालुओं का किया स्वागत, जानें क्या दिया संदेश

छात्रों की आत्महत्या पर SC हुआ सख्‍त, 3 राज्यों से मांगी जांच रिपोर्ट

अगला लेख