इसरो करेगा 5 संचार उपग्रहों का प्रक्षेपण

Webdunia
मंगलवार, 27 दिसंबर 2016 (22:41 IST)
बेंगलुरु। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) अगले साल पांच संचार उपग्रहों का प्रक्षेपण करेगा, ताकि देश में ट्रांसपोंडरों की बढ़ती मांग पूरी की जा सके।
इसरो के अध्यक्ष एएस किरण कुमार ने मंगलवार को कहा कि वर्ष 2017 काफी व्यस्त साल रहने वाला है। हर महीने कोई न कोई प्रक्षेपण है। अगले साल सबसे पहले संचार उपग्रह जीसैट 17 का नंबर होगा। इसमें 48 ट्रांसपोंडर होंगे। इसके बाद एक सार्क उपग्रह छोड़ा जाएगा जिसमें 12 ट्रांसपोंडर होंगे। 
 
कुमार ने कहा कि इसरो अगली पीढ़ी के संचार उपग्रह भी तैयार कर रहा है जिसमें बीमों की संख्या बढ़ाकर 32 की जाएगी। वर्ष 2016 में दो बार एक ही मिशन में एक से ज्यादा उपग्रह अंतरिक्ष में स्थापित करने के बाद जनवरी के अंत में एक बार फिर पीएसएलवी-सी37 मिशन में कार्टोसैट-2 के साथ अन्य छोटे उपग्रहों का प्रक्षेपण किया जाएगा। 
 
इस साल पीएसएलवी-सी34 मिशन में एक साथ 20 उपग्रह तथा पीएसएलवी-सी35 मिशन में एक साथ आठ उपग्रह छोड़े गए थे। इसरो अध्यक्ष ने कहा कि एक अच्छे साल (2016) के बाद अब इसरो 2017 में भी बेहतरीन साल की उम्मीद करता है। इस साल मुख्य जोर क्षमता विकास पर होगा। (वार्ता)

Show comments

जरूर पढ़ें

मेरे बुरे वक्त में आपने मुझे बेपनाह प्यार दिया, राहुल गांधी ने वायनाड के लोगों को लिखी इमोशनल चिट्ठी

बिहार के नवादा में CBI टीम पर हमला, UGC-NET पेपर धांधली की जांच के लिए पहुंची थी

जमानत पर रोक के खिलाफ अरविंद केजरीवाल पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाया है स्टे

Indore : 2 ट्रेनों में टुकड़े-टुकड़े मिली महिला की लाश की गुत्थी सुलझी, पुलिस ने किया हैरान करने वाला खुलासा

Ayodhya : क्या हल्की बारिश में ढह गई अयोध्या रेलवे स्टेशन की दीवार? आखिर क्या है सच

सभी देखें

नवीनतम

UP से उत्तराखंड तक HIV पॉजिटिव लुटेरी दुल्हन का खौफ, 5 पतियों के साथ मनाई सुहागरात

उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था खराब, अपराधियों पर सरकार का कोई असर नहीं : इमरान मसूद

NEET UG Controversy : परीक्षा में धांधली की जांच के लिए गोधरा पहुंची CBI टीम

The warriors are back ! 2024 vs 2019 : कौन हैं ये लोकसभा की महिला सांसद, जिन्हें महुआ मोइत्रा ने कहा योद्धा

RBI को मुद्रास्फीति से हटकर अब वृद्धि को बढ़ावा देने पर ध्यान देने की जरूरत

अगला लेख