ISRO का सोलर मिशन Aditya L-1 दो सितंबर को होगा लॉन्च

Webdunia
मंगलवार, 29 अगस्त 2023 (08:14 IST)
बेंगलुरु। चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के बाद, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) सूर्य के अध्ययन के लिए तैयार है। भारत की पहली अंतरिक्ष-आधारित वेधशाला 'आदित्य-एल1' को 2 सितंबर को सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर श्रीहरिकोटा से प्रक्षेपित किया जाएगा। सोमवार को इसरो ने इसकी घोषणा की।
<

PSLV-C57/Aditya-L1 Mission:

The launch of Aditya-L1,
the first space-based Indian observatory to study the Sun, is scheduled for
September 2, 2023, at
11:50 Hrs. IST from Sriharikota.

Citizens are invited to witness the launch from the Launch View Gallery at… pic.twitter.com/bjhM5mZNrx

— ISRO (@isro) August 28, 2023 >इस अंतरिक्ष यान को सौर कोरोना (सूर्य की सबसे बाहरी परतों) के दूरस्थ अवलोकन और एल1 (सूर्य-पृथ्वी लाग्रेंज बिंदु) पर सौर वायु के यथास्थिति अवलोकन के लिए तैयार किया गया है। एल1 पृथ्वी से करीब 15 लाख किलोमीटर की दूरी पर है। अंतरिक्ष एजेंसी ने सोशल मीडिया मंच पर बताया कि सूर्य का अध्ययन करने वाली पहली अंतरिक्ष-आधारित भारतीय वेधशाला को पीएसएलवी-सी57 रॉकेट के जरिए प्रक्षेपित किया जाएगा।

आदित्य-एल1 मिशन का लक्ष्य एल1 के चारों ओर की कक्षा से सूर्य का अध्ययन करना है. यह अंतरिक्ष यान सात पेलोड लेकर जाएगा, जो अलग-अलग वेव बैंड में फोटोस्फेयर (प्रकाशमंडल), क्रोमोस्फेयर (सूर्य की दिखाई देने वाली सतह से ठीक ऊपरी सतह) और सूर्य की सबसे बाहरी परत (कोरोना) का अवलोकन करने में मदद करेंगे। इसरो के एक अधिकारी ने कहा कि आदित्य-एल1 पूरी तरह से स्वदेशी प्रयास है, जिसमें राष्ट्रीय संस्थानों की भागीदारी है।
Edited by navin rangiyal/bhasha

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Punjab floods : 4 दशक की सबसे भीषण बाढ़ से जूझता पंजाब, 2.56 लाख लोग चपेट में, 29 की मौत, पानी में बहते पशु, छतों पर टेंटों में गुजरती रातें, क्यों जलमग्न है 'रोटी की टोकरी'

मोदी जी 'तेरे नाम' के सलमान की तरह हमेशा रोते रहते हैं, प्रियंका गांधी ने ऐसा क्यों कहा

iPhone 17 की लॉन्च की तारीख का ऐलान, भारत में क्या रहेगी कीमत, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max भी किए जाएंगे पेश

Semicon India 2025 में पहली ‘मेड इन इंडिया’ Vikram 32-bit chip चिप लॉन्च़ खूबियां जानेंगे तो गर्व से चौड़ा हो जाएगा सीना

पीएम मोदी की बात सुन भावुक हुए बिहार बीजेपी अध्यक्ष, दिलीप जायसवाल के छलके आंसू

सभी देखें

नवीनतम

Flood Uttar Pradesh : UP में बारिश का कहर, नदियों में उफान, कई जिलों में स्कूल बंद

भारत ने Pakistan को क्यों दी ऐसी चेतावनी, अपने लोगों को बचा सकते हो तो बचा लो, जानिए क्या है पूरा मामला

Heavy rains : भारी बारिश से गुरुग्राम में फिर से लगा जमा, नोएडा-गाजियाबाद में कल स्कूल बंद, जलजमाव से लोग परेशान

PM मोदी की मां पर अभद्र टिप्पणी, NDA ने 4 सितंबर को बुलाया बिहार बंद

CM भगवंत सिंह मान ने फिरोजपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया, केंद्र सरकार से मुआवजा बढ़ाने की मांग की

अगला लेख