अरविन्द केजरीवाल के मंत्री कैलाश गहलोत के घर IT का छापा, करोड़ों की बेनामी संपत्ति बरामद

Webdunia
शनिवार, 13 अक्टूबर 2018 (15:25 IST)
नई दिल्ली। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़कर सत्ता में आई दिल्ली की केजरीवाल सरकार में परिवहन मंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता कैलाश गहलोत के यहां आयकर विभाग का जब छापा पड़ा तो गहलोत और उनके सहयोगियों के पास से लाखों की संपत्ति जब्त हुई है। छापे के दौरान 100 करोड़ रुपए से ज्यादा टैक्स चोरी के मामला सामने आया।
 
 
आयकर विभाग ने दिल्ली कैबिनेट मंत्री कैलाश गहलोत और उनके परिवार के सदस्यों के दिल्ली और गुरुग्राम स्थित 16 आवासों और अन्य ठिकानों पर बुधवार को छापेमारी की थी। गहलोत दिल्ली सरकार में परिवहन, कानून, राजस्व, सूचना प्रौद्योगिकी व प्रशासनिक सुधार विभाग संभालते हैं।
 
 
आयकर विभाग के सूत्रों के मुताबिक, जांच में ब्लैंक साइन शेयर फॉर्म मिले हैं। साथ ही अनेक बेनामी प्रोपर्टियों का भी पता चला है। ये प्रापर्टियां कंपनी के वर्करों के नाम भी हो सकती है।
 
 
आयकर विभाग ने करीब सवा 2 करोड़ रुपए से ज्यादा रकम के जेवरात बरामद किए। कैलाश गहलोत पर आरोप है कि उन्होंने शैल कंपनियों के जरिए भी पैसा और प्रापर्टी खरीदी। आयकर विभाग की जांच के बाद ईडी और सीबीआई भी मुकदमा दर्ज कर सकती है।
 
 
आयकर विभाग द्वारा संपत्ति का पता चलने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व नेता कपिल मिश्रा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साथ है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ''केजरीवाल के मंत्री कैलाश गहलोत के यहां IT को क्या मिला? 175 से ज्यादा प्रॉपर्टी विल के दस्तावेज मिले। एक प्रॉपर्टी ड्राइवर के नाम। सवा 2 करोड़ के ज़ेवरात ज़ब्त। 100 करोड़ की टैक्स चोरी।''
 
 
वहीं, बीजेपी ने ट्वीट कर कहा, ''अपने यही कारनामे छुपाने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी के नेता रेड का विरोध कर रहे थे। केजरीवाल जी का ईमानदारी वाला मुखौटा उतर गया है और असली चेहरा सबको दिख रहा है।'' (एजेंसी)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Weather Updates : उत्तर पश्चिम भारत में लू की चेतावनी, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, कई राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

घने जंगल में बेफिक्र सो रहा था हाथियों का ये परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया और फिर...

उस पानी से आप हाथ नहीं धोएंगे, जिसे इस गांव के लोग पीते हैं!

यूपी में पीएम मोदी की 3 सभाएं, अमेठी में अमित शाह और राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन

PM मोदी ने विपक्ष पर कसा तंज, बोले- बिखर जाएगा गठबंधन, राहुल-अखिलेश चले जाएंगे विदेश

स्वाति मालीवाल से बदसलूकी केस में FIR, कहा- मेरे साथ जो हुआ, बहुत बुरा था

आंध्र हिंसा मामला : केंद्रीय बलों की 25 कंपनियां रहेंगी तैनात, चुनाव आयोग ने गृह मंत्रालय को दिए निर्देश

अगला लेख