दुश्मनों के रोंगटे खड़े कर देगा जांबाजों का ऐसा अभ्यास, 11000 फुट की ऊंचाई पर बर्फीले मौसम में मार्शल आर्ट

Webdunia
सोमवार, 28 जनवरी 2019 (15:02 IST)
देश के वीर सैनिक विपरीत परिस्थितियों में देश की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। चाहे ठंड हो, बारिश हो या रेगिस्तान की तपती रेत, बिना जोखिम की परवाह किए वे देश की रक्षा के लिए चौकन्ने रहते हैं। एक ऐसा ही बल है भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP)।
 
इस बल के वीर जाबांजों ने उत्तराखंड के औली में 11,000 फुट की ऊंचाई पर मार्शल आर्ट का अभ्यास किया। भीषण ठंड और बर्फ के बीच नंगे बदन बर्फीले मौसम में जाबांजों ने अपनी साहस का परिचय दिया और मार्शल का अभ्यास किया।
 
उत्तराखंड के औली में तकरीबन 11 हजार फीट की ऊंचाई पर आईटीबीपी के जवानों ने मार्शल आर्ट की प्रैक्टिस की। आईटीबीपी की तरफ से जारी वीडियो में नजर आ रहा है कि भीषण ठंड और बर्फ के बीच जवान लगातार मार्शल आर्ट का अभ्यास कर रहे हैं। सिर्फ पैंट और जूते पहनकर आईटीबीपी जवानों ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रदर्शन किया।
 
भारत-चीन युद्ध के बाद देश की उत्तरी सीमाओं को सुरक्षा प्रदान करने के लिए 24 अक्टूबर 1962 को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपीएफ) का गठन किया गया था।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

5वें चरण में 57.40 फीसदी मतदान, बारामूला में टूटा वोटिंग का रिकॉर्ड, जानें कहां कितने प्रतिशत पड़े वोट

वाइस प्रेसिडेंट मुखबेर ईरान के अंतरिम राष्ट्रपति बने, भारत में 1 दिन का शोक

भीषण गर्मी में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में सुस्त रही मतदान की रफ्तार, आदित्य ठाकरे ने निर्वाचन आयोग पर उठाए सवाल

AAP की मुश्किलें बढ़ीं, ED की चार्जशीट में खुलासा अमेरिका, ईरान, यूएई जैसे देशों से मिली करोड़ों की फंडिंग

दिग्विजय सिंह का दावा, I.N.D.I.A. गठबंधन को वैसा ही समर्थन मिल रहा, जैसा 1977 में...

लापता बांग्लादेशी सांसद अनवारुल अजीम अनार की हत्या, कोलकाता में मिला शव

अमेरिका में भीषण कार दुर्घटना में भारतीय मूल के 3 छात्रों की मौत

भाजपा को वोट दोगे तो ही मिलेगा पुण्य, PM मोदी ने ऐसा क्यों कहा

केजरीवाल के खिलाफ मेट्रो और दीवार पर लेखन करने वाला आरोपी बरेली से गिरफ्तार

16 दिन में भारत से निर्यात हुआ 45,000 टन प्याज

अगला लेख