17 हजार फुट की ऊंचाई पर गलबान में होली की मस्ती...

Webdunia
सोमवार, 29 मार्च 2021 (19:46 IST)
नई दिल्ली। बॉर्डर पर सिपाही के हाथ में जब बंदूक होती है तो अंगुली स्वाभाविक रूप से ट्रिगर पर ही होती है और निगाहें दुश्मन पर... पूरी मुस्तैदी के साथ ड्‍यूटी हमारे सुरक्षाबलों की खासियत है, लेकिन जब इन्हीं आंखों में मस्ती उतरती है तो पांव थिरकने लगते हैं और सब कुछ भूलकर जश्न शुरू हो जाता है। 
 
जब बात होली की हो तो जश्न भी होता, मस्ती भी होती है और रंग भी बिखरता है। लेकिन, यही मस्ती जब 17 हजार फुट की ऊंचाई पर हो तो कहने ही क्या। दरअसल, इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस के कर्मी लद्दाख के गलबान में होली की मस्ती में थोड़े से समय के लिए पूरी तरह डूब गए। 
<

#WATCH: ITBP troops celebrated the festival of #Holi at an altitude of 17,000 feet near Galwan in Ladakh today.

(Source: Indo-Tibetan Border Police) pic.twitter.com/Az4aENNQ4j

— ANI (@ANI) March 29, 2021 >
इन सुरक्षाकर्मियों पर वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें ये 'गजबण पानी ने चाली... ' गाने पर पूरी मस्ती में नाच रहे हैं। गलबान का नाम सुनकर हमें 15-16 जून 2020 की भी याद आ रही है, जब चालबाज चीन ने धोखे से हमारे जवानों पर हमला किया था, जिसमें 20 भारतीय सैनिक शहीद हुए थे। इनमें कर्नल संतोष बाबू भी शामिल थे। इस झड़प में भारतीय सैनिकों ने चीनी सैनिकों को भी जबर्दस्त नुकसान पहुंचाया था। 
 
ट्‍विटर आईटीबीपी जवानों के इस वीडियो के जवाब में लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनकी वीरता को सलाम किया। श्रद्धा ने लिखा- नमन है मां भारती के वीर जवानों को। एक अन्य ने लिखा- आप हैं तो हम हैं। वहीं, महेश्वरनाथ पांडे ने लिखा- हैप्पी होली, जय हिन्द... (फोटो : सोशल मीडिया)
  
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

सुहागरात मना रहे थे दूल्हा-दुल्हन, सुबह मिली दोनों की लाश, परिवार में मचा हड़कंप

Ranya Rao : कोर्ट में रो पड़ीं एक्ट्रेस रान्या राव, मानसिक उत्पीड़न का लगाया आरोप, कहा- DRI अधिकारियों ने दीं गालियां

महाकुंभ में स्नान के लिए उपयुक्त था गंगा जल, सरकार ने लोकसभा में कहा

रंग बेचने वाले मुस्‍लिमों को रंग लग जाए तो बुरा नहीं मानना चाहिए, बिहार के भाजपा विधायक के बयान पर रार

राज ठाकरे ने उड़ाया संगम स्नान करने वालों का मजाक, कहा- मैंने तो गंगा जल को छुआ भी नहीं

पहलवान दे सकते हैं WFI का निलंबन रद्द करने के फैसले को चुनौती, दिल्ली हाई कोर्ट ने दी व्यवस्था

Gold Rate : सोने में 3 दिन की गिरावट थमी, 10 ग्राम की इतनी कीमत, चांदी के भाव गिरे

Pratibimb module की मदद से 6046 साइबर अपराधी गिरफ्तार, सरकार ने दी संसद में जानकारी

Airtel का एलन मस्क की SpaceX से क्या हुआ करार और कैसे होगा यूजर्स का फायदा

Arvind Kejriwal के खिलाफ दर्ज होगी FIR, राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, पढ़िए क्या है मामला

अगला लेख