चीन फिर चल रहा चाल : सीमा पर बना रहा है सड़कें और पक्के मकान, CM जयराम ठाकुर ने दी बड़ी जानकारी

Webdunia
सोमवार, 31 मई 2021 (21:26 IST)
शिमला। भारत से बातचीत के बीच चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार को एक बड़ी जानकारी दी है। चीन सीमा पर सड़कें और पक्के मकान बना रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि चीन भारत के साथ लगने वाली तिब्बत सीमा पर इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ा रहा है। इसकी रिपोर्ट वे केंद्र सरकार को देंगे।  
 
हिमाचल प्रदेश में लाहौल स्पीति जिले के शामडो में भारत-चीन सीमा क्षेत्र का दौरा करने के अगले दिन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि वे शीघ्र ही दौरे की अपनी रिपोर्ट से केंद्र को अवगत कराएंगे।
 
ठाकुर ने कहा कि पिछले साल चीनी हेलीकॉप्टरों द्वारा राज्य की हवाई सीमा का कथित उल्लंघन किए जाने, सीमा के समीप सड़कें बनाने समेत कुछ निर्माण गतविधियों की सूचना मिलने के बाद वे सीमावर्ती क्षेत्र गए थे।
 
मुख्यमंत्री ठाकुर कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश इकाई अध्यक्ष कुलदीप राठौड़ के इन आरोपों के बीच संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे कि चीन की निर्माण गतिविधियों से ग्रामीणों में ‘असुरक्षा की भावना’ है। ठाकुर ने आरोपों से इनकार किया और कांग्रेस नेता से सीमा से संबंधित मुद्दे पर राजनीति से दूर रहने का आह्वान किया।
 
हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा था कि चीन लगातार सीमा पर पक्के मकान और सड़कें बना रहा है, मुख्यमंत्री इस विवाद को लेकर ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि अगर समय रहते मुख्यमंत्री ने दौरा किया होता तो बात यहां तक न पहुंचती।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या ट्रेन में एक्स्ट्रा लगेज पर लगेगा कोई जुर्माना, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आया बड़ा बयान

इमरान खान को SC से मिली जमानत, जानिए कौनसे हैं वो 8 मामले

GST में 12%, 28% स्लैब को खत्म करने की सिफारिश, जनता को मिलेगा बड़ा तोहफा, सस्ती होंगी चीजें, केंद्र का प्रस्ताव GoM ने स्वीकारा

संसद के मानसून सत्र के आखिरी दिन क्यों मोदी सरकार लाई पीएम-सीएम के 30 दिन जेल में रहने पर कुर्सी जाने वाला विधेयक?

कबूतर को खतरनाक खत के साथ पकड़ा, जम्मू रेलवे स्टेशन उड़ाने की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई

सभी देखें

नवीनतम

भारत में ऑनलाइन गैंबलिंग का गेम ओवर, अब नहीं चला सकेगा ऑनलाइन सट्टेबाजी का खेल

बिहार SIR : सुप्रीम कोर्ट ने 11 दस्तावेजों के साथ आधार को भी माना वैध, राजनीतिक दलों को दिए निर्देश

कोकिलाबेन और धीरूभाई अंबानी के जीवन की अनसुनी कहानी, जानिए क्यों कहलाते हैं आइडियल कपल

LIVE: बिहार SIR मामले पर सुप्रीम कोर्ट का अंतरिम आदेश, 11 दस्तावेजों के साथ आधार भी वैध

38 पर 4 विकेट के बाद आए रिंकू सिंह, जड़ दिए 48 गेंदों में 108 रन (Video)

अगला लेख