नड्डा ने की कांग्रेस और वामपंथी दलों की आलोचना, बताया वैचारिक रूप से दिवालिया

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 9 जुलाई 2024 (21:29 IST)
तिरुवनंतपुरम। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने मंगलवार को कांग्रेस और वामपंथी दलों की आलोचना की और उन पर 'वैचारिक रूप से दिवालिया' और 'सत्ता की भूखी' होने का आरोप लगाया। नड्डा ने कहा कि वामपंथी भी अपने बेटे-बेटियों को बढ़ावा देकर कांग्रेस का अनुकरण कर रहे हैं।
 
उन्होंने केरल की राजधानी में पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों की एक विशाल सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आप जानते हैं कि मेरा क्या मतलब है? लोकसभा चुनाव के बाद केरल के अपने पहले दौरे पर आए भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस पर हमला करते हुए उसे 'परजीवी' करार दिया, जो क्षेत्रीय दलों के समर्थन और मदद की बदौलत इस साल आम चुनावों में सीट हासिल कर सकी।
 
नड्डा ने कहा कि वे (कांग्रेस) परजीवी की तरह हैं। उनका अपने दम पर खराब स्ट्राइक रेट है। जहां उनका सीधा मुकाबला भाजपा से था, ऐसी 60 से अधिक सीटों में से केवल 2 पर वे जीत सके। उन्होंने कहा कि यह (कांग्रेस) बैसाखी पर चलने वाली पार्टी है और अपने 2 पैरों पर खड़ी नहीं हो सकती। क्षेत्रीय दलों के समर्थन की बदौलत उनकी राष्ट्रीय उपस्थिति है।
 
उन्होंने कहा कि एक विमर्श गढ़ने की कोशिश की गई थी कि भाजपा एक उत्तर भारतीय पार्टी है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि नहीं, अब हम एक अखिल भारतीय पार्टी हैं जिसमें दक्षिण भारत भी शामिल है। दक्षिण से लोकसभा में कमल खिला है। नड्डा ने कहा कि लोकसभा चुनाव के नतीजों से पता चलता है कि लोगों ने स्थिरता और निरंतरता के लिए वोट दिया और इसलिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) केंद्र में 60 साल में पहली बार लगातार तीसरी बार सत्ता में आया।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PoK तुरंत छोड़ दे Pakistan, बलूच नेताओं की धमकी, अब क्या करेगा आतंकिस्तान

पहले भी महिलाओं पर दिए बयानों से विवाद में रहे है मंत्री विजय शाह, पुलिस ने भी की थी पिटाई

देश की पहली महिला राफेल पायलट हैं शिवांगी सिंह, जिन्हें पकड़ने का पाकिस्तान ने किया झूठा दावा, जानिए उनकी कहानी

Bhargavastra : आ गया दुश्मनों के ड्रोन्स का काल, Pakistan और China के हर वार को आसमान में ही कर देगा भस्म, देखें Video

itel A90 : 7000 रुपए से भी कम कीमत में लॉन्च हुआ iPhone जैसा दिखने वाला स्मार्टफोन

सभी देखें

नवीनतम

जनसत्ता दल सुप्रीमो रघुराज प्रताप सिंह पहुंचे रामलला के दरबार में

उत्तरप्रदेश के हरदोई में ऑटो-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत

India-Pakistan War : पाकिस्तान पर काल बनकर बरसीं ये स्वदेशी मिसाइलें, आतंक के आका को सदियों तक रहेगा भारतीय हमले का सदमा

डोनाल्ड ट्रंप ने दिया संकेत, भारत ने की अमेरिकी वस्तुओं पर शुल्क घटाने की पेशकश

UP में दवा कारोबारियों पर कड़ी कार्रवाई, 30 करोड़ से ज्यादा की नकली दवाएं जब्त, 68 लोग गिरफ्तार

अगला लेख