दिल्ली BJP का बड़ा दावा, AAP का पदाधिकारी है जहांगीरपुरी हिंसा का साजिशकर्ता अंसार

Webdunia
रविवार, 17 अप्रैल 2022 (20:26 IST)
नई दिल्ली। जहांगीरपुरी हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस अभी तक 20 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। गिरफ्तार आरोपियों को दिल्ली पुलिस ने रोहिणी कोर्ट में पेश किया गया। पेशी के दौरान आरोपियों को जब पुलिस अपने साथ ले जा रहे थे, उस वक्त आरोपियों के चेहरे पर जरा भी शिकन नहीं थी।
ALSO READ: Jahangirpuri Violence : जहांगीरपुरी दंगे में अब तक 20 लोग गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच को सौंपा केस, कोर्ट ले जाते समय आरोपी ने दिया फिल्म पुष्पा वाला पोज
इस बीच दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने सनसनीखेज दावा किया है कि अंसार आम आदमी पार्टी का पदाधिकारी है। भाजपा ने दंगों को लेकर विपक्ष का भी घेराव किया है।
भाजपा ने कहा कि पिछले 70 वर्षों से चली आ रही ‘तुष्टीकरण की विचारधारा’ देशभर में हुए सांप्रदायिक दंगों के लिए जिम्मेदार है।
भाजपा मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पात्रा ने कहा कि उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में हुईं झड़पों की जांच की जा रही है और सभी को नतीजे का इंतजार करना चाहिए।
ALSO READ: Jahangirpuri Violence: कौन है जहांगीरपुरी हिंसा में गिरफ्तार मोहम्मद अंसार, पहले भी हो चुका है गिरफ्तार
उन्होंने कहा कि लेकिन साथ ही, हम यह कहना चाहेंगे कि सोनिया गांधी द्वारा कल अन्य विपक्षी नेताओं के साथ एक संयुक्त बयान जारी किया गया। कुछ विपक्षी नेताओं की यह चुनिंदा राजनीति देश के लिए ठीक नहीं है, यह देश के लिए हानिकारक है। पात्रा ने कहा कि सोनिया गांधी ने इस पत्र में विचारधारा के बारे में बात की... आज सवाल उठता है कि कौन सी विचारधारा देश में इस तरह के दंगों को जन्म देती है।

पिछले सत्तर साल से एक ही विचारधारा है और उसका नाम है तुष्टीकरण की विचारधारा। उन्होंने कहा कि तुष्टीकरण की यह नीति और राजनीति ‘अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। पात्रा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कुछ नहीं करते हैं और केवल भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई की डींग हांकते हैं।

उनके साथ भाजपा की दिल्ली इकाई के प्रमुख आदेश गुप्ता भी थे। पात्रा ने कहा कि दिल्ली में ऐसा माहौल बना दिया गया जैसे अरविंद केजरीवाल जी भ्रष्टाचार के खिलाफ कोई बड़ी लड़ाई लड़ने की कोशिश कर रहे हों। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के अधिकारियों ने कहा कि भ्रष्टाचार रोधी हेल्पलाइन 1031 पर प्राप्त सभी कॉल का कोई रिकॉर्ड नहीं है। उन्होंने कहा कि हेल्पलाइन बंद कर दी गई और एक भी व्यक्ति दोषी नहीं पाया गया। (इनपुट भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

निशिकांत दुबे, तू मुंबई आजा समंदर में डुबा डुबाकर मारेंगे

बेरहम मालिक ने अपने पालतू डॉग के साथ की बेदर्द हरकत

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

नमस्ते! मैंने कक्षाओं में विस्फोटक रखे हैं, करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्‍स में दहशत

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

सभी देखें

नवीनतम

cease fire: अमेरिकी राजदूत ने किया दावा, सीरिया और इजराइल संघर्ष विराम पर सहमत

अश्विनी वैष्णव ने बताया, कब मिलेगी भारत की पहली सेमीकंडक्टर चिप?

24वीं बार दागी गई ट्रंप मिसाइल, कांग्रेस ने पीएम मोदी से की यह मांग

पाकिस्तान ने आतंकी नेटवर्क ध्वस्त होने का किया दावा, पहलगाम हमले से लश्कर का संबंध होने से इंकार

LIVE: प्रियंका गांधी ने कहा, विपक्ष को डराना नामुमकिन, कांग्रेस का हर कार्यकर्ता बघेल के साथ

अगला लेख