जहांगीरपुरी हिंसा का आरोपी सोनू चिकना गिरफ्तार, शर्मा पर सस्पेंस

Webdunia
सोमवार, 18 अप्रैल 2022 (19:21 IST)
नई दिल्ली। हनुमान जयंती के अवसर पर दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में हुए दंगे के मामले में पुलिस ने सोनू शेख उर्फ सोनू चिकतना को गिरफ्तार कर लिया है। सोनू शेख पर शोभायात्रा पर गोली चलाने का आरोप है। दूसरी ओर, विहिप नेता प्रेम शर्मा की गिरफ्तारी को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। 
 
सोनू का नाम इस हिंसा में प्रमुख रूप से सामने आ रहा है। जहांगीरपुरी हिंसा में सोनू चिकना का एक वीडियो वायरल हो रहा है। उसमें नीला कुर्ता पहने एक व्यक्ति फायरिंग कर रहा है। पुलिस के मुताबिक वह सोनू चिकना है। सोमवार को उसकी तलाश में पुलिस की टीम जहांगीरपुरी में उसके घर गई थी।
 
पुलिस की टीम जब सोनू के परिजनों से पूछताछ के लिए पहुंची तो परिवार के लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। हालांकि पुलिस ने इसे पथराव न कहते हुए मामूली घटना माना है। बताया सोनू के परिवार की एक महिला को भी हिरासत में लिया गया है। 
 
शर्मा की गिरफ्तारी पर सस्पेंस : दूसरी ओर, पुलिस ने शोभायात्रा की पूर्व अनुमति नहीं लेने के मामले में विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल पर मामला दर्ज किया है। हालांकि प्रेम शर्मा की गिरफ्तारी को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। पहले पुलिस ने गिरफ्तारी की बात कही थी, लेकिन अब पुलिस ऐसी किसी भी गिरफ्तारी से इंकार कर रही है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

जर्मन मीडिया को भारतीय मुसलमान प्रिय हैं, जर्मन मुसलमान अप्रिय

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

Lok Sabha Elections 2024 : दिल्ली की जनसभा में क्यों भावुक हो गए PM मोदी, देश की 140 करोड़ जनता को बताया अपना वारिस

अगला लेख