भारतीय कॉर्पोरेट जगत के सौम्य सम्राट थे रतन टाटा : जयराम रमेश

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 10 अक्टूबर 2024 (11:22 IST)
death of Ratan Tata : कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने विख्यात उद्योगपति रतन टाटा (Ratan Tata) के निधन पर गुरुवार को नई दिल्ली में दु:ख जताया और कहा कि वे भारत के कॉर्पोरेट जगत के सौम्य सम्राट थे। दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का बुधवार देर रात मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। टाटा समूह के मानद् चेयरमैन की आयु 86 वर्ष थी।ALSO READ: रतन टाटा के सम्मान में महाराष्ट्र में एक दिन का शोक, राजकीय सम्मान से विदाई
 
रतन टाटा भारत के कॉर्पोरेट जगत के सौम्य सम्राट थे : रमेश ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट किया कि 4 दशकों तक रतन टाटा भारत के कॉर्पोरेट जगत के सौम्य सम्राट थे जिन्होंने टाटा समूह को 1991 के बाद के भारत के लिए तैयार किया। यह आसान नहीं था, क्योंकि जब वे जेआरडी टाटा के उत्तराधिकारी बने तो वे स्वयं किंवदंतियों से घिरे हुए थे, लेकिन वे अपनी दूरदर्शिता, संकल्प और धैर्य से विजयी हुए। उन्होंने कहा कि उनकी वैश्विक प्रतिष्ठा शानदार थी और वे वास्तव में कारोबार जगत के एक अगुवा से कहीं अधिक थे।ALSO READ: रतन टाटा के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे शाह, सीतारमण समेत केंद्रीय मंत्रियों ने जताया शोक
 
वे हमेशा प्रतिष्ठित नाम बने रहेंगे : पूर्व केन्द्रीय मंत्री रमेश ने कहा कि मैं रतन टाटा से पहली बार सितंबर 1985 में मिला था, जब मैं उद्योग मंत्रालय में था और वे टाटा समूह के लिए 20 साल की रणनीतिक योजना पेश करने के लिए एक टीम के साथ आए थे। इसके बाद मैं समय-समय पर उनके संपर्क में रहा।ALSO READ: रतन टाटा के निधन से शोक में डूबा पूरा देश, पीएम मोदी, राहुल गांधी समेत कई लोगों ने जताया दुख

उन्होंने कहा कि वे हमेशा भारत के आर्थिक इतिहास में एक बहुत सम्मानित और प्रतिष्ठित नाम बने रहेंगे, खासकर उन मूल्यों के लिए जिनका उन्होंने उदाहरण पेश किया और समर्थन किया।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सायबर सेल और क्राइम ब्रांच मिलकर भी नहीं सुलझा पा रहे Digital Arrest के केस, क्‍यों चुनौती बना सायबर क्राइम

दिल्ली का CM हाउस शीशमहल सील, मुख्यमंत्री आतिशी का सामान बाहर निकाला

Aadhaar Card का कहीं हो तो नहीं रहा गलत प्रयोग, ऐसे कर सकते हैं Lock

इसराइल ने गाजा पर किया हवाई हमला, दर्जनों लोगों की मौत, चेतावनी के बाद सैकड़ों ने छोड़ा घर

3 साल बाद Facebook से खुला राज, पति कर रहा था खोज, मृत पत्नी प्रेमी संग कर रही थी मौज

सभी देखें

नवीनतम

live : मुंबई के NCPA लॉन में रतन टाटा के अंतिम दर्शन, उमड़ी भीड़

रतन टाटा के निधन से अंबानी, अडानी दुखी, जानिए क्या कहा?

रतन टाटा के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे शाह, सीतारमण समेत केंद्रीय मंत्रियों ने जताया शोक

रतन टाटा के सम्मान में महाराष्ट्र में एक दिन का शोक, राजकीय सम्मान से विदाई

पुलिस अधिकारी के सामने क्यों दंडवत हुए भाजपा विधायक, वायरल हुआ वीडियो

अगला लेख