कांग्रेस का दावा, पीएम मोदी ने मणिपुर को अमित शाह को आउटसोर्स किया

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 21 जनवरी 2025 (11:52 IST)
Congress on manipur: कांग्रेस ने मणिपुर के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बधाई को एक पाखंड करार दिया। पार्टी ने आरोप लगाया कि उन्होंने पूर्वोत्तर के इस प्रदेश को गृह मंत्री अमित शाह को आउटसोर्स कर दिया है तथा अपनी जिम्मेदारी का त्याग कर दिया है।
 
पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह भी कहा कि यदि मणिपुर की स्थिति को लेकर प्रधानमंत्री के मन में जरा भी चिंता है तो उन्हें राज्य का दौरा करना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी ने मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा के स्थापना दिवस पर इन राज्यों के लोगों को बधाई दी है।
 
मोदी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, 'मणिपुर के लोगों को राज्य के स्थापना दिवस पर बधाई। हमें भारत के विकास में मणिपुर के लोगों द्वारा निभाई गई भूमिका पर अविश्वसनीय रूप से गर्व है। मणिपुर की प्रगति के लिए मेरी शुभकामनाएं।'
 
 
उन्होंने दावा किया कि वह पूरी दुनिया में कई जगह गए हैं, लेकिन इंफाल और राज्य के लोगों तक पहुंचने के लिए उन्हें समय नहीं मिला या इसमें उनकी रुचि नहीं है।
 
रमेश ने कहा कि मोदी जी ने राज्य में अपनी ही पार्टी के विधायकों से मिलने से इनकार कर दिया है। उन्होंने न तो मुख्यमंत्री के साथ बैठक की है, न ही उन्होंने राज्य के सांसदों, राजनीतिक नेताओं और सामाजिक संगठनों से मुलाकात की है।
 
 
उन्होंने दावा किया कि मणिपुर को केंद्रीय गृह मंत्री को आउटसोर्स करना प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी का त्याग है और यह विनाशकारी साबित हुआ है। 
edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

ऑपरेशन सिंदूर पर PM मोदी के जवाब पर आया राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा

1962 के युद्ध के लिए नेहरू की तरह पणिक्कर भी चीन नीति पर बलि का बकरा बन गए : शिवशंकर मेनन

ऑपरेशन सिंदूर से लेकर सिंधु तक, संसद में PM मोदी के भाषण की बड़ी बातें

डिम्पल ने साधा केंद्र पर निशाना, पूछा कि किसी मंत्री ने संघर्षविराम की घोषणा क्यों नहीं की, ट्रंप से सूचना क्यों मिली?

Sushant Singh : सुशांत सिंह मौत मामले में रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी, क्लोजर‍ रिपोर्ट पर मांगा जवाब

अगला लेख