Biodata Maker

सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी, जैश-ए-मोहम्मद के 2 आतंकवादी गिरफ्तार

Webdunia
मंगलवार, 19 जनवरी 2021 (20:16 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षाबलों ने मंगलवार को आतंकवादी संगठन जैश- ए-मोहम्मद के 2 आतंकवादियों को खुफिया सूचना मिलने के बाद जिले के अलग-अलग जांच नाकों से गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल कर ली।
 
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों के जिले में सुरक्षा बलों की हत्या करने और उनके हथियार छीनने की योजना की खुफिया जानकारी मिली थी। इसके बाद सेना और पुलिस की सयुक्त टीम ने जिले में कई जगह पर नाकाबंदी की।
 
उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों ने जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी को एक नाके से हाल ही में गिरफ्तार किया है जिसकी पहचान अयाज अहमद भट के रूप में हुई है। उसके पास से एक चीनी पिस्तौल समेत एक मैगज़ीन और सात कारतूस बरामद किए गए हैं।
 
सूत्रों ने कहा कि उस संबंध में अनंतनाग पुलिस थाने में मामले दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने एक अन्य आतंकवादी के गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए कहा कि आतंकवादियों द्वारा ग्रेनेड हमले की योजना बनाने की एक अन्य सूचना पर कार्रवाई करते हुए जिले में कई जगहों पर जांच शुरू की जिस दौरान जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा एक और आतंकवादी को एक ग्रेनेड बम के साथ पकड़ा गया।

आतंकवादी की पहचान रियास अहमद मीर के रूप में हुई है और उसे मेहंदी कदल से पकड़ा गया। सूत्रों ने कहा कि इस संबंध में अनंतनाग पुलिस थाने में कानून की उचित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। (वार्ता)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब कलेक्ट्रेट में मुस्कराए प्रदर्शनकारी, डीएम और लंगूर ‘मटरू’ की स्नेहभरी मुलाकात

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का बड़ा दावा, Air India ने कैंसल किया PM मोदी का टिकट

दिल्ली में जा‍ति पूछकर हुई थी महिला यूट्यूबर की पिटाई, दुष्‍कर्म की दी थी धमकी, वीडियो हुआ वायरल

आस्था का संगम, सौहार्द्र का संदेश : हरिद्वार से गंगाजल लेकर निकलीं तमन्ना मलिक

गलत जांच रिपोर्ट लगाने वालों पर दर्ज हो FIR, जनता दर्शन कार्यक्रम में दिखे योगी के तेवर

सभी देखें

नवीनतम

CM योगी ने जारी रखा जनसेवा अनुष्ठान, जनता दर्शन का किया आयोजन, 150 लोगों से की मुलाकात

यूपी में औद्योगिक क्लस्टर, लॉजिस्टिक्स और डेटा सेंटर बनेंगे रोजगार के बड़े इंजन

योगी सरकार ने संचारी रोग नियंत्रण में रचा इतिहास, मृत्यु दर में आई उल्लेखनीय कमी

उत्‍तर प्रदेश के राम मंदिर का वैभव पहुंचा 7 समंदर पार, 20 फरवरी को मॉस्को में होगी भव्य रामलीला

क्‍या महिलाओं को मिलेगा सबरीमाला में प्रवेश, याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

अगला लेख