जामिया में चली गोली, ट्विटर पर ट्रेंड हुआ Arrest Anurag Thakur

Webdunia
गुरुवार, 30 जनवरी 2020 (16:59 IST)
नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (NRC) के विरोध में दिल्ली की जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से राजघाट तक मार्च के दौरान एक व्यक्ति ने फायरिंग की। फायरिंग की इस घटना से सनसनी मच गई। इसे भाजपा नेता अनुराग ठाकुर के बयान से जोड़कर देखा जाने लगा और कुछ ही देर में Arrest Anurag Thakur ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा।

दरअसल कुछ दिनों पहले रिठाला में एक चुनावी रैली में अनुराग ठाकुर ने शाहीनबाग में चल रहे सीएए विरोधी प्रदर्शन और कथित देश विरोधी नारों से विपक्षी पार्टियों को जोड़ा और भीड़ से विवादित नारे लगाने को कहा था। रैली में वित्त राज्यमंत्री ठाकुर ने कहा, 'देश के गद्दारों को', जिस पर भीड़ ने कहा, 'गोली मारो स***को'।
 
सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने अनुराग ठाकुर के बयान को जामिया में हुई गोलीबारी से लिंक किया। ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि आरोपी ने गोली मारने के बाद कहा कि आजादी चाहिए, ये लो आजादी।
 
चुनाव आयोग ने इस मामले में सख्‍त कार्रवाई करते हुए 72 घंटे तक चुनाव प्रचार नहीं करने की सजा सुनाई थी। ठाकुर को भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची से बाहर कर दिया था।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Iran Israel तनाव बढ़ा, ईरान में पढ़ रहे भारतीय छात्र खौफ में, सरकार से अपील

क्या होता है ब्लैक बॉक्स, क्यों प्रत्येक विमान के लिए होता है महत्वपूर्ण

अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान हादसे से पहले क्या थी वह उड़ती हुई वस्तु और कैसे बची कुमार की जान

मेडिकल कॉलेज परिसर में मिला ब्लैक बॉक्स, विमान दुर्घटना का हो सकेगा खुलासा

यूपी के मदरसे में मौलवी ने किया नाबालिग छात्रा से रेप, वीडियो भी बनाया

सभी देखें

नवीनतम

एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह बोले, ऑपरेशन सिंदूर भारतीय वायुसेना ने दिखाया अद्वितीय पराक्रम

इजराइल ने पहले भारत का गलत नक्शा पोस्ट किया, फिर मांगी माफी

क्या Air India crash एक साइबर हमला था? उद्धव गुट के बयान से हड़कंप

Air India plane crash: एयर इंडिया विमान दुर्घटना की होगी उच्चस्तरीय जांच, समिति का गठन

प्रयागराज में Operation Mitti की शुरुआत, अवैध खनन वालों की खैर नहीं, 11 लोग गिरफ्तार

अगला लेख