Jamia violence : जामिया प्रबंधन ने मोदी सरकार को थमाया 2.66 करोड़ के नुकसान का बिल

Webdunia
बुधवार, 19 फ़रवरी 2020 (13:05 IST)
नई दिल्ली। जामिया यूनिवर्सिटी प्रशासन ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय को हिंसा के कारण हुए नुकसान के लिए 2.66 करोड़ रुपए का बिल थमाया है। जामिया प्रबंधन के अनुसार दिल्ली पुलिस के कारण यह नुकसान हुआ है।
 
मोदी सरकार द्वारा सीएए लागू किए जाने के बाद प्रदर्शन हुआ था। इसमें आरोप लगे थे कि दिल्ली पुलिस ने जामिया कैंपस में घुसकर छात्रों की पिटाई की। इस दौरान संपत्ति का काफी नुकसान हुआ।
 
जामिया प्रशासन ने कहा कि कहा कि पुलिस ने पिछले वर्ष 15 दिसंबर को परिसर के अंदर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के दौरान 2.66 करोड़ रुपए की सपत्ति का नुकसान हुआ। इसमें 25 सीसीटीवी कैमरे भी शामिल हैं, जिनकी कीमत 4.75 लाख रुपए है।
पिछले दिनों जामिया प्रशासन ने कई वीडियो क्लिप्स जारी किए गए थे जिन्हें लेकर कहा गया था कि दिल्ली पुलिस ने कैंपस और लाइब्रेरी में घुसकर छात्रों को पीटा और संपत्ति को नुकसान पहुंचाया।
 
इंडियन एक्सप्रेस में छपी एक खबर के अनुसार जामिया प्रशासन का कहना है कि लगभग 2.5 करोड़ की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है।

इनमें सीसीटीवी, ट्‍यूबलाइट, फर्नीचर शामिल हैं। हालांकि जामिया प्रशासन ने कहा कि किताबों और पांडुलिपियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अनिरुद्धाचार्य ने महिलाओं पर यह क्या कह दिया, मच गया बवाल?

नासमझ हैं भाजपा सांसद कंगना, उन्हें खुद पर नियंत्रण रखना चाहिए

गुजरात में रफ्तार का कहर, हिट एंड रन मामले में 2 की मौत

लोकसभा में खत्म गतिरोध, अगले सप्ताह ऑपरेशन सिंदूर पर होगी चर्चा

Rajasthan : डेढ़ साल के बच्‍चे को बोरवेल में फेंका, आरोपी पिता गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, ट्रेलर ने गाड़ियों को मारी टक्कर, 1 की मौत, 25 घायल, लगा लंबा जाम

हम बर्बाद हो गए, आपको जरा भी परवाह नहीं, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम पवार ने ऐसा क्यों बोला

झालावाड़ स्कूल हादसा : बिलखते हुए मां बोली- हादसे में मेरे दोनों बच्‍चे चले गए, घर सूना हो गया...

झारखंड में मदर टेरेसा एडवांस हेल्थ क्लीनिक, हेमंत कैबिनेट में 21 प्रस्ताव मंजूर

भोपाल ड्रग्स केस में भाजपा नेता सारिक मछली पर कसेगा शिकंजा, लड़की ने लगाए गंभीर आरोप

अगला लेख