Jamia Protest : पुलिस ने दर्ज किया 4 धाराओं में मुकदमा

Webdunia
सोमवार, 10 फ़रवरी 2020 (23:43 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को जामिया मिलिया इस्लामिया के विद्यार्थियों के विरोध प्रदर्शन को लेकर 4 धाराओं में मामला दर्ज किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने भारतीय दं‍ड संहिता (IPC) की धारा 186, 188, 353, 332 के साथ ही सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला भी दर्ज किया है। न्यू फ्रेंड्‍स कॉलोनी पुलिस स्टेशन द्वारा यह मामला दर्ज किया गया है।

उल्लेखनीय है कि जामिया से संसद तक निकाले गए मार्च के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई थी। पुलिस ने मार्च बीच में ही रोक दिया था। दूसरी ओर यह भी खबर है कि पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज में कुछ प्रदर्शनकारियों को चोट भी आई है।

पुलिस के मुताबिक पुलिस ने होली फैमिली अस्पताल में निकट प्रदर्शनकारियों की उग्र भीड़ को रोकने के लिए काफी संयम का परिचय दिया, लेकिन उन्होंने पुलिस के बैरिकेड्‍स को फेंकने की कोशिश की थी। पुलिस ने कहा कि वे बिना अनुमति संसद तक मार्च निकाल कर रहे थे। पुलिस ने उपद्रवी छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज करने की भी पुष्टि की है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कहां हैं पंचेन लामा? तिब्बतियों ने मांगी भारत से मदद

राजीव गांधी ने क्यों खत्म किया था विरासत टैक्स? BJP- कांग्रेस में घमासान जारी

स्त्री धन का उपयोग कर सकता है पति, सुप्रीम कोर्ट का आदेश, लेकिन

भाजपा में शामिल हुए मनीष कश्यप, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

मोदी ने साधा कांग्रेस और सपा पर निशाना, कहा- OBC का हक छीन रहीं दोनों पार्टियां

छत पर रखी पानी की टंकी से आ रहा है गर्म पानी तो अपनाएं ये 5 आसान तरीके

प. बंगाल के मयना में BJP कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत, परिवार ने लगाया TMC पर आरोप

राहुल गांधी का दावा, मंच पर रो सकते हैं मोदी

धीरेंद्र शास्‍त्री के भाई ने फिर किया हंगामा, टोल कर्मचारियों को पीटा

Live : ‍दमोह में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन ने किया मतदान, त्रिपुरा में सबसे ज्यादा वोटिंग

अगला लेख