कश्मीर के पंपोर में CRPF टीम पर आतंकी हमला, 2 जवान शहीद, 3 घायल

सुरेश एस डुग्गर
सोमवार, 5 अक्टूबर 2020 (14:45 IST)
जम्मू। आतंकियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) अर्था केरिपुब की रोड ओपनिंग पार्टी (आरओपी) पर हमला कर दिया जिसमें 5 जवान घायल हो गए और इलाज के दौरान 2 की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सोमवार दिन में आतंकियों ने पंपोर के बाहरी इलाके से सटे तंगन बाईपास पर आरओपी की 110वीं बटालियन पर हमला किया था। इस हमले में 5 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन चोट अधिक लगने से 2 की मौत हो गई।
हमला करने के बाद आतंकी घटना स्थल से भागने में सफल रहे। हालांकि सुरक्षाबलों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद कर फरार आतंकियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ है। हमले में 2 से 3 आतंकियों के शामिल होने की बात कही जा रही है। घायल जवानों को अस्पताल भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
ALSO READ: बड़ा खुलासा, 'जस्टिस फॉर हाथरस' नाम से बनी थी वेबसाइट, विदेश से फंडिंग
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आतंकियों ने यह हमला पंपोर के कंडीजाल पुल के पास पुलिस और केरिपुब के संयुक्त दल पर किया। बताया जा रहा है कि इस पुल से रोजाना सैन्य वाहन गुजरते हैं। उनकी सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए ही केरिपुब व पुलिस के संयुक्त दल की यहां तैनात की गई है। आतंकी नाके के पास ही कहीं छिपे हुए थे। उन्होंने मौका पाकर सुरक्षाबलों पर अचानक से हमला बोल दिया।
 
हमले में 2 से 3 आतंकियों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। दल पर अचानक से की गई गोलीबारी में दल में शामिल केरिपुब के 5 जवान घायल हो गए। आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर करीब 20 मिनट तक लगातार गोलीबारी की। इससे पहले की अन्य सुरक्षाकर्मी हमलावरों पर पलटवार करते, आतंकी वहां से फरार हो गए।
 
घायल केरिपुब जवानों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां 2 जवानों ने जख्मों का ताव न सहते हुए इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 3 अन्य जवानों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। शहीद हुए जवानों की पहचान 110वीं बटालियन के धीरेंद्र कुमार और शैलेंद्र कुमार के तौर पर की गई है।
 
ALSO READ: कथित भ्रष्टाचार के मामले में कांग्रेस नेता डीके शिव कुमार के 14 ठिकानों पर CBI की छापेमारी
सूचना मिलते ही पुलिस की एसओजी और सेना की 50 आरआर बटालियन के जवानों का दल मौके पर पहुंच गया और उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। सुरक्षाबलों का कहना है कि मुठभेड़ के दौरान आम आदमी गोलीबारी का शिकार न हों, इसके लिए हाईवे पर वाहनों की आवाजाही बंद की गई है। फिलहाल पांपोर के कंडीजाल पुल के आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन चल रहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख