2 वर्षों में भारत-पाक सीमा पर गोलीबारी में 26 की मौत, 158 घायल

Webdunia
सोमवार, 16 जनवरी 2017 (23:06 IST)
जम्मू। जम्मू कश्मीर में भारत पाक सीमा पर बीते दो वर्ष में पाकिस्तानी गोलीबारी में करीब 26 लोगों की मौत हुई, जबकि 158 घायल हो गए। सरकार ने सोमवार को विधानसभा में यह जानकारी दी।
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने नेशनल कॉन्‍फ्रेंस के सदस्य अली मोहम्मद सागर के प्रश्न के लिखित जवाब में कहा कि इस दौरान सीमापार से गोलीबारी में 216 ढांचों को नुकसान भी पहुंचा।
 
उन्होंने कहा, पुंछ में नौ, जम्मू और सांबा जिलों में सात-सात, राजौरी में दो और कठुआ में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि घायलों में 91 जम्मू, 31 पुंछ, 13 कठुआ, 12 सांबा, आठ कुपवाड़ा और तीन राजौरी के हैं।
 
उन्होंने कहा कि गोलीबारी में मारे गए लोगों के परिजनों को कुल मिलाकर 26 लाख रुपए का  मुआवजा दिया गया। घायलों के लिए और हुए नुकसान के लिए क्रमश: 6.70 लाख और 42.35 लाख रुपए की राशि बांटी गई। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

Mahakumbh 2025 में महारिकॉर्ड 64 करोड़ लोगों ने लगाई संगम में डुबकी, क्या शिवरात्रि पर टूटेगा मौनी अमावस्या का रिकॉर्ड?

CBSE New Rule : साल में 2 बार होगी 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा, Exam Date भी जारी

कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को क्यों नहीं दिया मृत्युदंड, कोर्ट ने बताया बड़ा कारण

थूक जिहाद मामले का आरोपी इमरान गिरफ्तार, तंदूरी रोटी पर थूकने का वीडियो वायरल

लक्षण दिखने के 48 घंटे बाद मौत, चीन के बाद अफ्रीका से निकले रहस्यमयी वायरस का आतंक, चमगादड़ खाने के बाद बच्चों में फैला

सभी देखें

नवीनतम

मंत्रिमंडल नीतीश कुमार का, दांव भाजपा का, 7 मंत्री बनवाकर 7 जातियों को साधा

Honda Elevate ने बनाया नया रिकॉर्ड, 1 लाख पार पहुंची SUV

दिल्‍ली में कौन होगा डिप्‍टी स्‍पीकर का उम्‍मीदवार, CM रेखा गुप्ता कल रखेंगी प्रस्‍ताव

Revolt RV BlazeX : सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक फीचर्स से मचा देगी तूफान, जानिए क्या है कीमत

मोदी सरकार ने 10 साल में मुकदमों पर 400 करोड़ से ज्यादा खर्च किए

अगला लेख