Hanuman Chalisa

अमरिन्दर लांबी से, सिद्धू अमृतसर पूर्व से चुनाव लड़ेंगे

Webdunia
सोमवार, 16 जनवरी 2017 (23:02 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने घोषणा की कि पंजाब प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिन्दरसिंह लांबी से मुख्यमंत्री प्रकाशसिंह बादल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे, जबकि क्रिकेटर से राजनेता बने नवजोत सिद्धू अमृतसर पूर्व से पार्टी के प्रत्याशी होंगे। पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए और छ: उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करते हुए और चार सीटों पर उम्मीदवार बदलते हुए कांग्रेस ने एक बयान में कहा कि रंजीतसिंह भोलाथ से गुरविंदरसिंह अटवाल की जगह चुनाव लड़ेंगे, जबकि विक्रमजीतसिंह चौधरी करमजीत कौर चौधरी की जगह चुनाव लड़ेंगे
नवजोतसिंह सिद्धू अमृतसर पूर्व से चुनाव लड़ेंगे, जबकि अमरिन्दरसिंह लांबी से चुनाव लड़ेंगे। अमरिन्दर ने पार्टी हाईकमान से लांबी सीट से प्रकाशसिंह बादल के खिलाफ चुनाव लड़ने की अनुमति देने का अनुरोध किया था। अमरिन्दर अपने पारंपरिक पटियाला शहरी सीट से भी चुनाव लड़ेंगे।
पार्टी ने कहा कि जगबीर सिंह ब्रार, नकोदर से चुनाव लड़ेंगे, जबकि अवतार सिंह संघेरा जालंधर उत्तरी सीट से राजकुमार गुप्ता की जगह पार्टी के उम्मीदवार होंगे। इसी तरह पार्टी ने परगटसिंह को जालंधर कैंट से चुनाव लड़ने का टिकट दिया है, जबकि मल्कियतसिंह ढाका जगरांव सीट से गेजा राम की जगह चुनाव में उतरेंगे। रवनीत बिट्टू जलालाबाद से, जबकि हरिन्दरसिंह मान सानौर से चुनाव लड़ेंगे।
 
लंबी बातचीत के बाद कांग्रेस में शामिल हुए सिद्धू ने आज कहा कि वे ‘पैदाइशी कांग्रेसी’ हैं जो अपनी जड़ों की ओर वापस लौट रहे हैं। पार्टी लंबित सीटों- अमृतसर दक्षिण, मनसा और लुधियाना पूर्व के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा मंगलवार तक करेगी। (भाषा) 

Show comments

जरूर पढ़ें

Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

महंगाई का महाविस्फोट: 9.68% पर पहुंची भारत की थोक महंगाई, ईंधन और खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

पंजाब में सियासी भूचाल, अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया 'गुरु दोषी'

Indian Army Uniforms 2026 : भारतीय सेना ने बदले यूनिफॉर्म नियम, अब बंडी जैकेट को मिली मंजूरी

बेटे का शव देख मां की थम गईं सांसें, एक साथ उठी दोनों की अर्थियां, जिसने देखा रो दिया, जाते-जाते मिसाल पेश कर गए

सभी देखें

नवीनतम

फ्रांस के एवियन में पीएम मोदी, G7 समिट के इतर ट्रंप समेत इन ग्लोबल लीडर्स से होगी महामुलाकात!

टेकऑफ के कुछ ही सेकंड बाद आग का गोला बना अमेरिकी B-52 बॉम्बर, कैलिफोर्निया में 8 लोगों की दर्दनाक मौत

Top News 16 June : अमेरिका-ईरान समझौता, B-52 विमान हादसा, G-7 में मोदी और जयपुर थप्पड़कांड ने बटोरी सुर्खियां

DRDO ने किया लंबी दूरी की क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण, भारत को बड़ी कामयाबी

Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दीपके को जयपुर में एक शख्स ने जड़ा थप्पड़

अगला लेख